सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ करते हुए आज 17 सितंबर 2026 को मिडिल स्कूल केराबहार में 213 दिपकों से “मेरा भारत” लिखकर विकसित भारत 2047 का सामूहिक संकल्पना लिए
विकासखंड शिक्षा अधिकारी के आदेश के परिपालन में स्कूल के प्रधान पाठक भानु लाल नायक शिक्षक प्रमोद पैंकरा एवं स्काउट मास्टर कान्हूराम गुप्ता ने स्कूली बच्चों के साथ उत्साहपूर्वक आयोजन को सफल बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य किये शाम 6:30 बजे ग्राम पंचायत के उप सरपंच श्री धनीराम गुप्ता जी ग्रामीण जनों के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए
दीप मंत्र के साथ दीप प्रज्वलन किया गया शिक्षक कान्हूराम गुप्ता के द्वारा सुंदर देश भक्ति गीत सुनाया गया
कार्यक्रम बड़े ही मनोहारी था, पूरा स्कूल परिसर दीपों से जगमगा उठा






