spot_img
spot_img

Uttarakhand Foundation Day: देहरादून में 6 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस का भव्य समारोह, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

spot_img
spot_img
spot_img

परेड ग्राउंड में तैयारियां तेज, मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने किया निरीक्षण; महिलाओं, किसानों, पूर्व सैनिकों और राज्य आंदोलनकारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 6 नवंबर को राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को संबोधित करेंगे।

मुख्य सचिव ने परेड ग्राउंड का किया निरीक्षण

समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परेड ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि समारोह में महिलाओं, किसानों, पूर्व सैनिकों, राज्य आंदोलनकारियों और श्रमिकों सहित समाज के सभी वर्गों की सक्रिय और व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

सुरक्षा और प्रोटोकॉल पर विशेष जोर

केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन को देखते हुए मुख्य सचिव ने सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल की सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य पंडाल, बैठने की व्यवस्था, साउंड सिस्टम, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और पार्किंग प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजन स्थल पर आने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित रखी जाएं।

निरीक्षण में कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सचिव विनय शंकर पांडेय, सूचना सचिव शैलेश बगौली, गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल और सीडीओ अभिनव शाह सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

West Bengal Urban Development: बंगाल में शहरी विकास की 9 बड़ी परियोजनाओं पर काम शुरू, कॉलेज स्ट्रीट और चाइना टाउन का होगा कायाकल्प

एनबीसीसी को बनाया गया परियोजना प्रबंधन सलाहकार, गंगा किनारे मरीन ड्राइव की तर्ज पर विकास और बैंकाक मॉडल पर हाकर जोन बनाने की भी...

CHHATTISGARH NEWS

West Bengal Urban Development: बंगाल में शहरी विकास की 9 बड़ी परियोजनाओं पर काम शुरू, कॉलेज स्ट्रीट और चाइना टाउन का होगा कायाकल्प

एनबीसीसी को बनाया गया परियोजना प्रबंधन सलाहकार, गंगा किनारे मरीन ड्राइव की तर्ज पर विकास और बैंकाक मॉडल पर हाकर जोन बनाने की भी...

RAIGARH NEWS

रुडुकेला पंचायत में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल? सरपंच-सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल!

जल्द होगा बड़ा खुलासा… सबूतों के साथ सामने आएंगे पंचायत के कारनामे!लैलूंगा। ग्राम पंचायत रुडुकेला में सरपंच और सचिव की कार्यप्रणाली को लेकर जल्द...