spot_img
spot_img

ऑपरेशन आघात: बोदाटिकरा मार्ग पर 7.160 बल्क लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

जूटमिल पुलिस की शराब रेड कार्रवाई, अवैध बिक्री के लिए ले जा रहा था शराब; 1,400 रुपये की महुआ शराब जब्त

रायगढ़। अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत जूटमिल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बोदाटिकरा से संस्कार स्कूल जाने वाले मार्ग पर अवैध बिक्री के लिए शराब लेकर जा रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से कुल 7.160 बल्क लीटर महुआ शराब जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 1,400 रुपये बताई गई है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर को जूटमिल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति थैले में अवैध बिक्री के लिए महुआ शराब लेकर बोदाटिकरा से संस्कार स्कूल की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्ध की घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

जरीकन और 12 पाउच में मिली महुआ शराब

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नरेश मिरी पिता तेजु राम मिरी (37 वर्ष), निवासी बोदाटिकरा बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 5 लीटर क्षमता की प्लास्टिक जरीकन में भरी हाथ भट्ठी महुआ शराब और 180 एमएल क्षमता वाली पारदर्शी प्लास्टिक पन्नियों में रखे 12 पाउच बरामद हुए।

पुलिस ने कुल 7.160 बल्क लीटर महुआ शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ थाना जूटमिल में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

पटाखा विवाद में घर में घुसकर युवक से मारपीट और अपहरण का मामला, वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने दीप अग्रवाल को दबिश देकर पकड़ा, घटना में इस्तेमाल ओप्पो मोबाइल जब्त; तीन अन्य आरोपी अब भी फरार रायगढ़। दीपावली की रात...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS