spot_img
spot_img

मथुरा में भाजपा का दो दिवसीय चिंतन शिविर आज से, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर होगा मंथन

spot_img
spot_img
spot_img

नितिन नवीन, योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल, बूथ प्रबंधन से लेकर नए मतदाताओं और युवाओं को जोड़ने की बनेगी रणनीति

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी सोमवार से मथुरा में दो दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित कर रही है। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ देश के बदलते राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा होगी। शिविर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

संगठन के वरिष्ठ नेता करेंगे चुनावी रणनीति पर चर्चा

चिंतन शिविर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े तथा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष मौजूद रहेंगे। इसके अलावा सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों के प्रभारी और प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य भी बैठक में शामिल होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को शिविर में पहुंचेंगे।

बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर रहेगा जोर

शिविर में संगठन की कार्यप्रणाली और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से मंथन किया जाएगा। चुनावी तैयारियों को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने, शक्ति केंद्रों को मजबूत करने और घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क साधने की रणनीति बनाई जाएगी।

युवा और महिला मतदाताओं पर विशेष फोकस

भाजपा की रणनीति में नए मतदाताओं, युवाओं और महिलाओं से जुड़ाव बढ़ाने पर खास जोर रहेगा। इसके साथ ही समाज के अलग-अलग वर्गों तक पहुंच बनाने और उन्हें संगठन से जोड़ने के तरीकों पर भी चर्चा होगी।

विपक्ष के हमलों का जवाब देने की बनेगी रणनीति

दो दिवसीय शिविर में विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे राजनीतिक मुद्दों और हमलों का जवाब देने की रणनीति पर भी विचार किया जाएगा। पार्टी नेतृत्व आगामी चुनाव को देखते हुए संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने की कार्ययोजना तैयार करेगा।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जनदर्शन में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

मुक्तिधाम निर्माण, बिजली कनेक्शन, श्रवण यंत्र और ट्राइसाइकिल सहित विभिन्न मांगों को लेकर पहुंचे नागरिक कलेक्टर ने गंभीरता से सुने नागरिकों के आवेदन रायगढ़ जिला कलेक्टोरेट...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS