spot_img
spot_img

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिवों की सूची से देवेंद्र यादव का नाम गायब, मनीष बंछोर की पोस्ट से सियासी हलचल तेज

spot_img
spot_img
spot_img

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान और नेताओं के बीच कथित गुटबाजी को लेकर एक बार फिर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी होने के बाद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का नाम शामिल नहीं होने से प्रदेश की सियासत में हलचल मच गई है। इस घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस के भीतर चर्चाओं का दौर जारी है, वहीं भाजपा ने भी इसे लेकर तंज कसना शुरू कर दिया है।

मनीष बंछोर की सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई चर्चा

इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व ओएसडी मनीष बंछोर की सोशल मीडिया पोस्ट ने राजनीतिक चर्चाओं को और हवा दे दी है। बंछोर ने कांग्रेस के नए राष्ट्रीय सचिवों की सूची साझा करते हुए लिखा, ‘बाप तो बाप रहेगा, जिस डाल पर बैठे उसी को काटोगे तो गिरना तय है…’ उनकी इस टिप्पणी को देवेंद्र यादव का नाम सूची में नहीं होने से जोड़कर देखा जा रहा है।

कांग्रेस के भीतर गुटबाजी की चर्चाएं

राष्ट्रीय सचिवों की सूची में देवेंद्र यादव को जगह नहीं मिलने के बाद पार्टी के अंदरूनी समीकरणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं, भाजपा की ओर से भी इस घटनाक्रम को कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति से जोड़कर निशाना साधा जा रहा है। हालांकि, मनीष बंछोर की पोस्ट में किसी नेता का स्पष्ट नाम नहीं लिया गया है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूंगा में हाथियों का तांडव! डोरोआमा की बस्ती में घुसा हाथियों का दल, ग्रामीणों में मचा हड़कंप; दहशत के साये में रात गुजारने को...

बस्ती में हाथियों की दस्तक से मची अफरा-तफरी, जान-माल की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में भारी चिंता लैलूंगा। वनांचल क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी ने...

CHHATTISGARH NEWS

लैलूंगा में हाथियों का तांडव! डोरोआमा की बस्ती में घुसा हाथियों का दल, ग्रामीणों में मचा हड़कंप; दहशत के साये में रात गुजारने को...

बस्ती में हाथियों की दस्तक से मची अफरा-तफरी, जान-माल की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में भारी चिंता लैलूंगा। वनांचल क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी ने...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात: रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर गांजा बेचने पहुंचे पुणे के पांच तस्कर गिरफ्तार

दो अलग-अलग कार्रवाई में 25.175 किलो गांजा और तीन मोबाइल जब्त, जब्त संपत्ति की कुल कीमत 5.82 लाख रुपये रेलवे स्टेशन के बाहर ग्राहक तलाश...