spot_img
spot_img

ऑपरेशन आघात: रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर गांजा बेचने पहुंचे पुणे के पांच तस्कर गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

दो अलग-अलग कार्रवाई में 25.175 किलो गांजा और तीन मोबाइल जब्त, जब्त संपत्ति की कुल कीमत 5.82 लाख रुपये

रेलवे स्टेशन के बाहर ग्राहक तलाश रहे थे तस्कर

रायगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन आघात के तहत बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन के बाहर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर गांजा तस्करी में संलिप्त चार युवकों और एक अपचारी बालक सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी महाराष्ट्र के पुणे जिले के निवासी बताए गए हैं।

संबलपुर से गांजा लेकर पुणे जा रहे थे आरोपी

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ओडिशा के संबलपुर से गांजा खरीदकर ट्रेन के जरिए रायगढ़ पहुंचे थे। यहां से उन्हें पुणे जाना था, लेकिन आगे की यात्रा के खर्च की व्यवस्था करने के लिए वे रेलवे स्टेशन के बाहर गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। दोनों मामलों में पुलिस ने कुल 25.175 किलोग्राम गांजा और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 5 लाख 82 हजार रुपये बताई गई है।

पहली कार्रवाई में तीन आरोपी पकड़े गए

20 नवंबर को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के सामने पार्किंग के पास शिव मंदिर के बगल में पीपल के पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर तीन व्यक्ति बैग और ट्रॉली बैग में गांजा रखकर बैठे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान अमोल बबन धोत्रे (29), सागर लक्ष्मण गायकवाड़ (18) और शुभम नंदू गुंजाल (23), निवासी जिला पुणे (महाराष्ट्र) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 20 पैकेट में रखा 20.434 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपये है। इसके अलावा आईफोन, रेडमी और ओप्पो कंपनी के तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए, जिनकी कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई है।

दूसरी कार्रवाई में एक युवक और अपचारी बालक गिरफ्तार

इसी दौरान पुलिस को रेलवे स्टेशन के मोटरसाइकिल स्टैंड के पास दो संदिग्धों के बैग में गांजा रखकर वाहन का इंतजार करने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया। इनमें एक की पहचान इम्तियाज रफिक ईनामदार (21), निवासी चाकन मानिक चौक, जिला पुणे के रूप में हुई, जबकि दूसरा 16 वर्ष 2 माह का अपचारी बालक है।

तलाशी में इम्तियाज के बैग से पांच पैकेट में रखा 4.741 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 92 हजार रुपये है। उसके पास से करीब 10 हजार रुपये कीमत का इनफिनिक्स मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ ओडिशा से गांजा खरीदकर पुणे ले जा रहे थे।

एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार, आरोपी गांजे के क्रय-विक्रय से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। दोनों मामलों में चार वयस्क आरोपियों और एक अपचारी बालक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध क्रमांक 582/2026 और 583/2026 दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस टीम और आरपीएफ की रही अहम भूमिका

यह कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन और एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन में की गई। इसमें कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, विजय एक्का, दिलसिंह कंवर, जगदेव मरकाम, सहायक उप निरीक्षक कोसो सिंह जगत सहित आरक्षक जितेन्द्र दुबे, गणेश राम राठिया, अमित खलखो, नितेश लकड़ा और प्रेमसाय उरांव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्रवाई में आरपीएफ रायगढ़ का भी विशेष सहयोग मिला।

नशे के कारोबार में शामिल लोगों पर होगी सख्त कार्रवाई: एसएसपी

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त तस्करों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नशे के कारोबार से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए पुलिस प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूंगा में हाथियों का तांडव! डोरोआमा की बस्ती में घुसा हाथियों का दल, ग्रामीणों में मचा हड़कंप; दहशत के साये में रात गुजारने को...

बस्ती में हाथियों की दस्तक से मची अफरा-तफरी, जान-माल की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में भारी चिंता लैलूंगा। वनांचल क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी ने...

CHHATTISGARH NEWS

लैलूंगा में हाथियों का तांडव! डोरोआमा की बस्ती में घुसा हाथियों का दल, ग्रामीणों में मचा हड़कंप; दहशत के साये में रात गुजारने को...

बस्ती में हाथियों की दस्तक से मची अफरा-तफरी, जान-माल की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में भारी चिंता लैलूंगा। वनांचल क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी ने...

RAIGARH NEWS

पोतरा पंचायत में मुक्तिधाम निर्माण पर सवाल, मनरेगा पोर्टल पर दर्ज मिले 35 मानव दिवस

धरातल पर निर्माण कार्य शुरू होने की जानकारी नहीं, पोर्टल पर 10,500 रुपये मजदूरी भुगतान की प्रविष्टि; रोजगार सहायक की भूमिका और भौतिक सत्यापन...