ग्राम बसनाझर में अवैध शराब निर्माण पर खरसिया पुलिस की कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब और सामग्री जब्त

spot_img

ग्राम बसनाझर में अवैध शराब निर्माण पर खरसिया पुलिस की कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब और सामग्री जब्त

हीरालाल राठिया लैलूंगा


       23 अक्टूबर, रायगढ़ । कल दिनांक 22 अक्टूबर 2024 को निरीक्षक कुमार गौरव साहू, थाना प्रभारी खरसिया के नेतृत्व में खरसिया पुलिस टीम ने अपराध, शिकायत जांच, एवं माइनर एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए ग्राम भ्रमण किया गया । इस दौरान थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बसनाझर के निवासी धरमराज पटेल अपने घर के पीछे स्थित एक झोपड़ी नुमा कमरे में अवैध रूप से शराब निर्माण कर रहा है।
         सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ संदेही के घर की घेराबंदी कर छापेमारी की। मौके पर संदेही धरमराज पटेल को चूल्हे पर 30 लीटर क्षमता वाले दो सिल्वर बर्तनों में शराब बनाते हुए पाया गया। आरोपी के कब्जे से 5 लीटर तैयार महुआ शराब और 5 लीटर प्लास्टिक जरीकेन में भरी हुई महुआ शराब, कुल 10 लीटर महुआ शराब (कीमत लगभग ₹2000/-) और 3 सिल्वर बर्तनों को जप्त किया गया। इसके साथ ही, मौके पर महुआ लहान को नष्ट कर दिया गया।
          आरोपी धरमराज पटेल, पिता भरतलाल पटेल, उम्र 45 वर्ष, निवासी बसनाझर, थाना खरसिया के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की गई है। निरीक्षक कुमार गौरव साहू के हमराह शराब रेड कार्रवाई में सउनि लक्ष्मी राठौर, प्र.आर. सरोजनी राठौर, आरक्षक विशोप सिंह, प्रदीप तिवारी, मनोज कुमार भारती और हीरामणी पाटले सम्मिलित थे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

पंचपारा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों और भाषण से गढ़ी विकसित भारत की तस्वीर

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान...

CHHATTISGARH NEWS

पंचपारा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों और भाषण से गढ़ी विकसित भारत की तस्वीर

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान...

RAIGARH NEWS

02 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ एवं नशीली दवाइयों का विधिवत नष्टीकरण

रायगढ़ के 16 NDPS प्रकरणों में जप्त 415.991 किलो गांजा एवं 637 नग प्रतिबंधित सिरप-टेबलेट नष्टरायगढ़, 2 अक्टूबर । पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार...