लैलूँगा : जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 14 से आनंद पैकरा लोहडापानी सरपंच ने जिला पंचायत सदस्य (डी डी  सी ) पद पर की प्रबल दावेदारी

जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 14 से आनंद पैकरा लोहडापानी सरपंच ने जिला पंचायत सदस्य (डी डी  सी )पद पर की प्रबल दावेदारी

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


लैलूंगा, त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव का आरक्षण तय होने के पश्चात ग्रामीण अंचलों में चुनावी सरगमिया तेज हो गई है सभी ग्राम पंचायतो में सरपंचों के लिए अपनी दावेदारी करने वाले दावेदार वोटरों को लुभाने की कवायत में लगे हुए हैं वहीं जनपद पंचायत और जिला पंचायत के भी दावेदार अपनी उम्मीदवारी को लेकर जोड़-तोड़ करते नजर आ रहे हैं सत्ता भारतीय जनता पार्टी की है तो स्वाभाविक सी बात है कि भारतीय जनता पार्टी के समर्थित उम्मीदवारों की दावेदारी ज्यादा है
   आज मीडिया कर्मियों से बात करते हुए लोहड़ापानी के सरपंच आनंद पैकरा ने भी क्षेत्र क्रमांक 14 से जिला पंचायत सदस्य बनकर क्षेत्र वासियों की सेवा करने की इच्छा जाहिर की और कहा कि मैं लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर क्षेत्र की जनता की सेवा कर रहा हूं और क्षेत्र की जनता से मुझे अपार स्नेह और आशीर्वाद मिलता आया है
       ग्राम पंचायत लोहडापानी का लगातार तीन पंचवर्षीयसे सरपंच
   आनंद पैकरा ने बताया कि मैं छात्र जीवन सही राजनीति में सक्रिय हूं मेरी शिक्षा बी ए बी,एड तक किया हु महज 23 वर्ष में ही मुझे जनता सेवा के लिए सरपंच बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ तब से लगातार 15 वर्षों से ग्राम सरपंच के रूप में लोहड़ापानी  की जनता की सेवा करते आ रहा हूं और जनता भी मुझे भरपूर समर्थन दे रही है मैं बृहद रूप से क्षेत्र के लिए काम करना चाहता हूं इससे मुझे अधिकारों की आवश्यकता है और यह अधिकार मुझे जनता के द्वारा जिला पंचायत सदस्य के रूप में देने का मन है जनता के आशीर्वाद और उत्साह को देखते हुए मैं भी जिला पंचायत चुनाव लड़ने का मन बनाया है और  मैं जिस पार्टी के विचारधारा के विश्वास रखता हूं उनके क्षत्रपो से भी आशीर्वाद प्राप्त है अगर क्षेत्र की जनता इसी तरह विश्वास के साथ  मुझे आशीर्वाद देगी तो मैं जिला पंचायत में उनका प्रतिनिधित्व करके उनके हक की आवाज को अवश्य बुलंद करूंगा और अपने क्षेत्र के लिए सदैव तत्पर रहूंगा अभी तक क्षेत्र की जनता को जो बुनियादी सुविधा मिलनी थी वह सुविधा यहां के जिला पंचायत सदस्यों ने उपलब्ध करा पाने में असफल रहे।पर मैं ऐसा नहीं होने दूंगा  और यहां जो भी विकास कार्य होना है उसे मैं पूरी तत्परता से जिला प्रशासन से एवं राज्य शासन से गुहार लगाकर उसे पूरा करूंगा ऐसी मेरी सोच है इसके लिए क्षेत्र की जनता को एकजुट होकर मेरा साथ देना पड़ेगा
   सत्ता भारतीय जनता पार्टी के पास होने के कारण इसका सीधा लाभ जनता को मिलेगा
2014 से भारतीय जनता पार्टी का सदस्य हूं और संगठन स्तर में बूथ लेवल में सचिव एवं अध्यक्ष के पदों का भी निर्वहन कर रहा हूं सौभाग्य की बात यह है कि मैं जिस पार्टी का सदस्य हूं और जिस पार्टी का कार्यकर्ता हूं और जिस पार्टी के विचारधारा पर विश्वास रखता हूं उसी पार्टी की सत्ता सर्वोच्च शिखर पर है इसका लाभ भी यहां की जनता को मिलेगा और मैं  क्षेत्र की जनता का सेवा करके अपनी पार्टी के विचारधारा एवं विकासशील रवैया को आगे बढ़ाने में सक्षम रहूंगा ऐसा मुझे पूर्ण आशा और विश्वास है

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार ने ढोर्रोआमा में एक दिवसीय शिविर में की शिरकत, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण

लैलूंगा : जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार मंगलवार को लैलूंगा विकासखंड के ग्राम पंचायत केराबाहर के आश्रित ग्राम तिलाईदरहा (ढोररोआमा) में आयोजित एक...

CHHATTISGARH NEWS

CG : चुनाव ड्यूटी से लौटा CAF जवान, घर में फांसी पर लटका मिला शव

धमतरी।  धमतरी छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) जवान के आत्मत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर की पिंक सिटी...

RAIGARH NEWS

सुशासन तिहार 2026: घरघोड़ी जनसमस्या निवारण शिविर में 900 से अधिक आवेदन प्राप्त

कई समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान, प्रशासनिक अमला पहुंचा आमजन के बीचविभागीय स्टॉलों के माध्यम से दी गई योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को...