Raigarh News : गीधा और भालूचुंआ में खरसिया पुलिस की शराब रेड कार्रवाई : 22 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद, दो गिरफ्तार

spot_img

गीधा और भालूचुंआ में खरसिया पुलिस की शराब रेड कार्रवाई : 22 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद, दो गिरफ्तार

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


         रायगढ़, 18 जनवरी। खरसिया थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम गीधा और भालूचुंआ में मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर अवैध महुआ शराब की खेप जब्त की। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।
पहली कार्रवाई: गीधा रोड पर पकड़ाया आरोपी
        गीधा रोड पर थैले में शराब लेकर जा रहे कमलेश कुमार डनसेना (34 वर्ष), निवासी गीधा, को पुलिस ने रोका। पूछताछ में उसने बताया कि जरीकेन में महुआ शराब भरकर भैनापारा में बेचने जा रहा था। पुलिस ने उसके पास से दो प्लास्टिक जरीकेन में कुल 10 लीटर महुआ शराब बरामद की।
*दूसरी कार्रवाई: भालूचुंआ तिराहा पर छापेमारी*
       भालूचुंआ तिराहा पर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बसनाझर से अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए एक व्यक्ति आ रहा है। पुलिस ने मौके पर आरोपी लक्ष्मी प्रसाद चौहान (54 वर्ष), निवासी बसनाझर, को पकड़ा। उसके पास से दो जरीकेन और 2 लीटर की एक स्प्राइट बोतल में कुल 12 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत ₹2400/- आंकी गई, बरामद की गई।
       दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। अवैध शराब के खिलाफ इस प्रभावी कार्रवाई में महिला प्रधान आरक्षक सरोजनी राठौर, संजय कुमार मिंज, आरक्षक योगेश कुमार साहू मनोज भारती, प्रेम सिंह राठिया और अशोक कुमार कंवर का उल्लेखनीय योगदान रहा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

पंचपारा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों और भाषण से गढ़ी विकसित भारत की तस्वीर

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान...

CHHATTISGARH NEWS

पंचपारा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों और भाषण से गढ़ी विकसित भारत की तस्वीर

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान...

RAIGARH NEWS

02 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ एवं नशीली दवाइयों का विधिवत नष्टीकरण

रायगढ़ के 16 NDPS प्रकरणों में जप्त 415.991 किलो गांजा एवं 637 नग प्रतिबंधित सिरप-टेबलेट नष्टरायगढ़, 2 अक्टूबर । पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार...