छट्ठी कार्यक्रम में मामूली विवाद पर वृद्ध की हत्या, खरसिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या और आर्म्स एक्ट में भेजा जेल

छट्ठी कार्यक्रम में मामूली विवाद पर वृद्ध की हत्या, खरसिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या और आर्म्स एक्ट में भेजा जेल

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


     रायगढ़ 5 जुलाई 2025  खरसिया क्षेत्र के ग्राम तुरेकेला में छट्ठी कार्यक्रम के दौरान मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। कार्यक्रम में शामिल अर्जुन खड़िया नामक युवक ने 65 वर्षीय केन्दाराम खड़िया की तलवार से हमला कर हत्या कर दी। घटना 3 जुलाई 2025 की रात की है, जिसके बाद खरसिया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तलवार भी जब्त कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर आज खरसिया न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
              मामले की जानकारी देते हुए मृतक की बेटी सुकवारा बाई खड़िया ने थाना खरसिया में रिपोर्ट दर्ज करायी। उसने बताया कि 3 जुलाई को उनके घर के पास संपत खड़िया के यहां छट्ठी कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें गांव के कई लोग शामिल थे। उसी दौरान रात करीब सात बजे अर्जुन खड़िया और जगन्नाथ खड़िया के बीच हंसी-मजाक में विवाद हो गया। कार्यक्रम में उपस्थित केन्दाराम खड़िया सहित जवाहर खड़िया, जीवन खड़िया, बुटीलाल और रामकुमार ने दोनों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। लेकिन अर्जुन खड़िया गुस्से में वहां से चला गया।
          कुछ देर बाद अर्जुन तलवार लेकर वापस लौटा और कार्यक्रम में मौजूद लोगों को डराने-धमकाने लगा। केन्दाराम ने उसे फिर समझाया, लेकिन अर्जुन नहीं माना। थोड़ी देर बाद जब केन्दाराम पेशाब करने बाहर गये, तभी अर्जुन ने पीछे से उन पर तलवार से वार कर दिया, जिससे मौके पर ही केन्दाराम की मौत हो गई। घटना के बाद अर्जुन तलवार लेकर फरार हो गया।
           हत्या के इस मामले में थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 366/2025 धारा 103 (1) भारतीय न्याय संहिता एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। खरसिया थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी अर्जुन खड़िया को पकड़ने में सफलता पाई। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर ली है। आरोपी अर्जुन सिंह खड़िया पिता स्व. रावना खड़िया उम्र 26 वर्ष साकिन तुरेकेला खडियापारा थाना को आज न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है । अर्जुन सिंह खड़िया, हमाली (मजदूरी) का काम करता था, उसका और मृतक केन्दाराम खड़िया का घर समीप है ।
     एसपी श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन एवं एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में निरीक्षक राजेश जांगड़े, उप निरीक्षक अमरनाथ शुक्ला, प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन, आरक्षक योगेश साहू और सत्यनारायण सिदार की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

पेट्रोल-डीजल महंगाई और पेलमा जनसुनवाई पर भड़के NSUI ब्लॉक अध्यक्ष रोशन साहू”“महंगाई से जनता परेशान, पेलमा में आवाज दबाने का आरोप — रोशन साहू...

“महंगाई और पेलमा मुद्दे पर सरकार के खिलाफ NSUI का हल्लाबोल”“किसान, युवा और मजदूर की लड़ाई लड़ रही NSUI — रोशन साहू”“पेट्रोल-डीजल की मार,...

CHHATTISGARH NEWS

ग्रामीण अंचल की बेटी बनी प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सराहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

सुशासन तिहार में मेधावी छात्रा कुसुम लता बिप्रे का सम्मान, टैबलेट देकर बढ़ाया उत्साह रायपुर--धमतरी जिले के छोटे से ग्राम कंडेल की बेटी कुमारी कुसुम...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले के पंचायत बरभौना में 24.69 लाख के विकास कार्यों का जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल के हाथों हुआ शिलान्यास

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गढ़ रहा नवां छत्तीसगढ़जिले के ग्रामीण अंचलों को मिलेगा बेहतर सुविधाओं का विस्तारबढ़ेगा क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक गतिविधियां, दूरस्थ गांवों...