spot_img
Thursday, April 2, 2026
Thursday, April 2, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

युवा पत्रकार संघ विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन

युवा पत्रकार संघ विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन

राजस्व विभाग ने जीता खिताब, वन विभाग रहा उपविजेता
घरघोड़ा युवा पत्रकार संघ द्वारा आयोजित विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अत्यंत रोमांचक और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। फाइनल मैच में घरघोड़ा राजस्व विभाग की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया, जबकि वन विभाग की टीम उपविजेता रही।
दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क का बेहतरीन परिचय देते हुए उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के जज़्बे और प्रतिस्पर्धा ने आयोजन को यादगार बना दिया।


प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) घरघोड़ा दुर्गा प्रसाद रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता राजस्व विभाग एवं उपविजेता वन विभाग की टीम को कप व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्गा प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे विभागीय खेल आयोजन आपसी सौहार्द, सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हैं, साथ ही कर्मचारियों में नई ऊर्जा एवं सकारात्मक सोच का संचार करते हैं।


समापन समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं आयोजकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। युवा पत्रकार संघ घरघोड़ा द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता पूरी तरह सफल और सराहनीय रही, जिसकी प्रतिभागियों एवं दर्शकों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।


इस अवसर पर एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी के साथ
तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता
नायब तहसीलदार सहोदर राम पैंकरा जनपद पंचायत सीईओ विनय चौधरी खंड चिकित्सा अधिकारी एस.आर. राठिया वन परिक्षेत्र अधिकारी सी.आर. राठिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या खिलाडी दर्शक  उपस्थित रहे।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

धूं-धूं कर जल रहा सलखिया का जंगल, वन विभाग गहरी नींद में!

धूं-धूं कर जल रहा सलखिया का जंगल, वन विभाग गहरी नींद में! लैलूंगा सलखिया क्षेत्र का घना जंगल इन दिनों आग की भेंट चढ़ता...
Latest
धूं-धूं कर जल रहा सलखिया का जंगल, वन विभाग गहरी नींद में!
जय श्रीराम के नारों से गूंजा लैलूंगा!” हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभा यात्र... अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ ने किया पीएम श्री स्कूल का निरीक्षण
वोके...
BIG BREAKING : लैलूँगा शिविर में प्रशासन की बड़ी लापरवाही! अधिकारी नदारद, जनप्रत... जांजगीर-चांपा: किराना दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार अंतरजिला जुआ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 जुआरी गिरफ्तार 48 th IPS इंडक्शन प्रशिक्षण हेतु जिले के एसपी श्री विजय कुमार पाण्डेय जाएंगे पुल... घर में घुसकर मारपीट, तीन लोग घायल — ब्रेजा कार से पहुंचे आरोपियों ने दिया घटना क... जहां कभी नक्सलवाद का था बोलबाला, वहां अब खेलो का हो रहा उदय एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर - राज्य...