spot_img
Saturday, April 4, 2026
Saturday, April 4, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

पिता ने की अपने ही बेटी की टांगी से मारकर हत्या, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
मामला थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम जामटोली का

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

पिता ने की अपने ही बेटी की टांगी से मारकर हत्या, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
मामला थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम जामटोली का
घर निर्माण हेतु गिट्टी बालू मंगवाने व पैसे की बात को लेकर हुई थी आरोपी व उसकी आंगनबाड़ी सहायिका बेटी के मध्य विवाद, गुस्से में टांगी से कर दिया अपनी बेटी के सिर पर वार, हो गई मौके पर मौत
आरोपी के विरुद्ध थाना नारायणपुर में हत्या के लिए बी एन एस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध
नाम गिरफ्तार आरोपी – लौरेस लकड़ा उम्र 47वर्ष, निवासी ग्राम जामटोली, थाना नारायणपुर जिला जशपुर छ ग
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 18.02.26 को प्रार्थिया अनुषा लकड़ा उम्र 22 वर्ष, निवासी अंबाटोली, थाना नारायणपुर ने थाना नारायणपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह पांच भाई बहन हैं, उसके एक भाई व एक बड़ी बहन दूसरे प्रदेश में काम करते हैं, तथा प्रार्थिया की भी ग्राम अंबाटोली में शादी हो गई है, उसके मायके ग्राम जामटोली थाना नारायणपुर में उसके पिता आरोपी लौरेस लकड़ा , उसकी बड़ी दीदी मृतिका बिंदिया लकड़ा, उम्र 23 वर्ष, व उसका छोटा भाई रहते थे, उसकी बहन मृतिका बिंदिया लकड़ा, आंगनबाड़ी सहायिका  के रूप में काम करती थी,मृतिका बिंदिया लकड़ा के द्वारा,घर के पास ही एक नया मकान बनाने हेतु नींव गड्ढा खुदवाया गया था, व काम हेतु बालू रेत भी गिरवाया गया था, दिनांक 18.02.26 की दोपहर लगभग 03.00 बजे उसका पिता आरोपी लौरेस लकड़ा घर में आया, व मृतिका बिंदिया लकड़ा से बोला कि घर बनाने हेतु ईट गिट्टी जल्दी मंगवाओ, अगर नहीं मंगवाती हो तो उसे रुपए दे दो, वही ईट गिट्टी मंगवा लेगा, जिस पर ईट गिट्टी व रुपए की बात को लेकर आरोपी पिता लौरेस लकड़ा व मृतिका बिंदिया लकड़ा के मध्य वाद विवाद करने लगा, इसी दौरान आरोपी पिता लौरेस लकड़ा के द्वारा आवेश में आकर, घर में रखी टांगी के पिछले हिस्से से,अपनी बेटी मृतिका बिंदिया लकड़ा के सिर में वार कर दिया गया, जिससे बिंदिया लकड़ा की मौके पर ही मौत हो गई।
   प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना नारायणपुर में हत्या के लिए आरोपी लौरेस लकड़ा के विरुद्ध बी एन एस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण कर, शव पंचनामा करते हुए, शव का डॉक्टर से पोस्ट मार्टम भी कराया गया। शॉर्ट पी एम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृत्यु का कारण सिर में लगी चोट के कारण होना बताया गया।
पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी पिता लौरेस लकड़ा को हिरासत में ले लिया गया, पूछताछ पर आरोपी लौरेस लकड़ा के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, व उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त टांगी को भी जप्त कर लिया गया है।
मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में सहायक उप निरीक्षक उमेश प्रभाकर, प्रधान आरक्षक पुरनचंद पटेल, उमेश मिंज, आरक्षक अशोक कंसारी अमित एक्का व नगर सैनिक वीरेंद्र भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए जरूरी खबर

रायगढ़। महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के द्वितीय चरण के ई-केवाईसी कार्य को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने हेतु जनपद पंचायत लैलूँगा...
Latest
महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए जरूरी खबर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ी पहल, जिले को मिलीं 6 संजीवनी 108 ... मैट्रिमोनियल एजेंटों के गैंग का खुलासा, 4 गिरफ्तार Aaj Ka Panchang 4 April: आज का पंचांग, जानें शनिवार के सभी शुभ- अशुभ मुहूर्त Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: आज का दिन कैसा रहेगा? कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ क... महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के ई-केवाईसी हेतु प्रशिक्षण आयोजित

लैलू...
घरघोड़ा की बेटी दिव्या पैंकरा बनीं एसआई,
प्रथम आगमन पर नगर में जोरदार स्वागत...
राजपुर मंडल के भाजयुमो ने सोशल मीडिया प्रभारी की नियुक्ति, युवा पत्रकार शशि सिदा... मनरेगा में बड़ा घोटाला! जेसीबी से कराई खुदाई, मजदूरों का छीना हक ‘मास्क के पीछे छिपे चेहरे’ बेनकाब 48 घंटे में डबल मर्डर केस का खुलासा