मुख्यमंत्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल

00 पुलिस प्रशासन को कड़ी कार्रवाई के दिए गए हैं निर्देश
रायपुर। पद्मश्री सम्मान से अलंकृत वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती फुलबासन यादव के साथ हुई अप्रिय घटना को मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री साय ने आज सुबह स्वयं दूरभाष पर फुलबासन यादव से चर्चा कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा घटना की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री साय ने आश्वस्त किया कि इस मामले की हर पहलू से गहन जांच की जाएगी। दोषी चाहे जो हो, बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को इस संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए हैं। पद्मश्री फुलबासन यादव ने घटना के बाद पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

सुशासन तिहार – लैलूँगा के ग्राम झगरपुर में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर18 ग्राम पंचायतों की समस्याओं का एक ही मंच पर हुआ समाधान

सैकड़ों हितग्राही विभिन्न योजनाओं से हुए लाभान्वितविभागों के स्टॉल के माध्यम से दी गई योजनाओं की जानकारी रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा अन्नप्राशन एवं गोदभराई...

CHHATTISGARH NEWS

नगर पालिका बनेगा धमधा, उप मुख्यमंत्री साव ने की घोषणा

00 धमधा में 7 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन रायपुर। लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में दुर्ग जिले के धमधा नगर पंचायत पहुंचे उप मुख्यमंत्री...

RAIGARH NEWS

जनगणना-2027: घर-घर पहुंचकर किया जा रहा मकान सूचीकरण सर्वे

डिजिटल एप के माध्यम से 34 बिंदुओं पर एकत्रित हो रही सटीक जानकारीनागरिकों से सहयोग की अपील, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य पर प्रशासन का...