BREAKING : नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ 14 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद। जिले में एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 14 लाख रुपये से ज्यादा कीमत का 226 किलो 600 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्करी में इस्तेमाल एक पिकअप वाहन और तीन मोबाइल भी जब्त किए हैं। इस मामले में महाराष्ट्र के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से एक पिकअप वाहन में भारी मात्रा में गांजा लेकर तस्कर छत्तीसगढ़ होते हुए महाराष्ट्र जा रहे हैं। सूचना के आधार पर एनएच-53 पर सिल्की ढाबा के पास ग्राम गनियारीपाली में नाकेबंदी की गई। इसी दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान वाहन के डाले में खाली कैरेट के नीचे प्लास्टिक बोरियों में छिपाकर रखा गया 226 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी गांजे को ओडिशा के बालीगुडा इलाके से महाराष्ट्र के अहमदनगर ले जा रहे थे।

पुलिस ने मौके से पिकअप वाहन, तीन मोबाइल फोन समेत कुल 1 करोड़ 22 लाख 75 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजिनाथ आश्रु जाधव और अक्षय बारूक मोरे, निवासी अहमदनगर महाराष्ट्र के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, लाखों की धोखाधड़ी का फरार आरोपी जगदलपुर से गिरफ्तारवाहनों के रजिस्ट्रेशन के नाम पर लाखों की...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा व्यवसायी से BS-4 मॉडल की वाहनों का पुन: रजिस्ट्रेशन कराने के नाम की गई थी लाखों की ठगीऑपरेशन तलाश...

CHHATTISGARH NEWS

मुख्यमंत्री के निर्देश के तहत जिले के सुदूर व पहाड़ी कोरवा बसाहटों में 113 हैंडपंप व बोरवेल की होगी खुदाई

00 कलेक्टर ने सम्बंधित विभाग से कहा एक माह के भीतर पूर्ण करें कार्य, ग्रामीणों को पेयजल से मिलेगी राहत रायपुर। सरगुजा जिले के सुदूर एवं...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, लाखों की धोखाधड़ी का फरार आरोपी जगदलपुर से गिरफ्तारवाहनों के रजिस्ट्रेशन के नाम पर लाखों की...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा व्यवसायी से BS-4 मॉडल की वाहनों का पुन: रजिस्ट्रेशन कराने के नाम की गई थी लाखों की ठगीऑपरेशन तलाश...