Raipur IPL Match 2026: विराट-रोहित की भिड़ंत के साथ ग्लैमर का तड़का, अंबानी फैमिली के आने की चर्चा तेज…

spot_img

रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर को 10 साल बाद आईपीएल मैचों की मेजबानी मिली है. शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में मैचों को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. राजधानी सेलिब्रिटीज से लेकर क्रिकेट फैंस के तैयार है. रविवार यानी 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा. इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैंस देखने पहुंचेंगे. वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और रोहित शर्मा की पत्नी रितिका पहुंच सकती हैं. इसके अलावा मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी को स्पोर्ट करने के लिए अंबानी परिवार के पहुंचने के आसार हैं. बॉलीवुड हस्तियां भी मैच देखने आ सकती हैं. वहीं सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं.

1500 जवान रहेंगे तैनात

राजधानी में एक ओर जहां क्रिकेट फैंस 10 और 13 मई को होने वाले मैच के लिए उत्साहित हैं, वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर कड़े इंतजाम किए हैं. मुख्य सचिव विकासशील ने हाईलेवल मीटिंग ली थी, जिसके बाद से सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी गई है. आईजी-डीआईजी और एसपी स्तर के 8 आईपीएस अफसरों के साथ 20 राजपत्रित अधिकारी और करीब 1500 जवान तैनात रहेंगे.

डीआईजी गिरजाशंकर जायसवाल को सुरक्षा प्रभारी नियुक्त किया गया है, वह आईजी रायपुर अमरेश मिश्रा के मार्गदर्शन में सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे. 1200 पुलिस जवानों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है. साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए अलग से 300 से ज्यादा जवान मौजूद रहेंगे.

5 रास्तों से पहुंच सकेंगे स्टेडियम

स्टेडियम पहुंचने के लिए 5 रास्तों का इस्तेमाल किया जा सकेगा. स्टेडियम में 12 गेट से प्रवेश दिया जाएगा। पैवेलियन के लिए तीन गेट बनाए गए हैं. रायपुर से आने वाले सेरीखेड़ी ओवरब्रिज, बलौदाबाजार और बिलासपुर वाले दर्शक धनेली बाईपास होकर नवागांव मंदिरहसौद की ओर, धमतरी-जगदलपुर से आने वालों को जंगल सफारी मार्ग और नवापारा राजिम से भी नवा रायपुर होते हुए स्टेडियम पहुंच सकते हैं.

 

रायपुर शहर से आने वाले वाहन तेलीबांधा, सेरीखेड़ी ओवरब्रिज और नवा रायपुर होते हुए स्टेडियम तिराहा पहुंचेंगे. इनके लिए पार्किंग व्यवस्था साई अस्पताल के पास और सेंध तालाब में की गई है. बिलासपुर, बलौदाबाजार और खरोरा की ओर से आने वाले वाहन रिंग रोड-3, विधानसभा चौक, मंदिरहसौद और नवागांव होते हुए स्टेडियम टर्निंग पहुंचेंगे. इन वाहनों की पार्किंग परसदा और कोसा पार्किंग में रहेगी.दुर्ग-भिलाई से आने वाले वाहन टाटीबंध, पचपेढ़ी नाका, तेलीबांधा और सेरीखेड़ी मार्ग से होकर सत्य साई अस्पताल या सेंध तालाब पार्किंग तक पहुंचेंगे.

धमतरी और जगदलपुर की ओर से रास्ता

धमतरी और जगदलपुर की ओर से आने वाले वाहन अभनपुर, केंद्री और मंत्रालय चौक से कोटराभाठा होते हुए साई अस्पताल के पास निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग करेंगे.महासमुंद और सरायपाली से आने वाले वाहन आरंग मार्ग से सीधे स्टेडियम टर्निंग पहुंचकर परसदा और कोसा पार्किंग में वाहन खड़े करेंगे. वहीं ए से जी श्रेणी तक के वाहन पास धारक सेरीखेड़ी, डॉ. खूबचंद बघेल चौक और कयाबांधा चौक होते हुए सीधे अपने आवंटित पार्किंग स्थल तक पहुंच सकेंगे.

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Festival Special Trains 2026 : दिवाली-दशहरा पर 102 फेरे लगाएगा रेलवे, 27 सितंबर से शुरू होगी टिकट बुकिंग

त्योहारी सीजन में यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत दशहरा और दिवाली के मौके पर घर लौटने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने राहत भरा...

CHHATTISGARH NEWS

Festival Special Trains 2026 : दिवाली-दशहरा पर 102 फेरे लगाएगा रेलवे, 27 सितंबर से शुरू होगी टिकट बुकिंग

त्योहारी सीजन में यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत दशहरा और दिवाली के मौके पर घर लौटने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने राहत भरा...

RAIGARH NEWS

Raigarh Operation Clean Hunt : ₹32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार

ऑपरेशन क्लीन हंट को मिली बड़ी सफलता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संचालित "ऑपरेशन क्लीन हंट" के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस...