कांग्रेस नेता के बेटे की हत्या का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, पैसों का लेन-देन और पुरानी रंजिश बताई जा रही वजह

 जांजगीर चांम्पा। जिले में कांग्रेस नेता के घर घुसकर हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने पिस्टल और मैगजीन के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने “ऑपरेशन हंट” के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज हत्या के पीछे की वजह उधारी का विवाद, आपसी जलन और व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा बताई जा रही है।

दरअसल, 23 और 24 अप्रैल की दरम्यानी रात ग्राम करही में तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर आयुष कश्यप की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि उसके छोटे भाई को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था।
घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए “ऑपरेशन हंट” शुरू किया और जांच का दायरा 7 राज्यों तक फैलाया। इस दौरान 200 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले गए, तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए और संदिग्धों से लगातार पूछताछ की गई।
जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने उधारी के पैसों को लेकर चल रहे विवाद, मृतक की बढ़ती आर्थिक स्थिति और प्रभाव से जलन के चलते इस हत्या की साजिश रची थी।
घटना की रात आरोपी पहले से ही घर के आसपास मौजूद थे। CCTV कैमरा तोड़ने के बाद उन्होंने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। पहले मृतक के पिता के कमरे को बाहर से बंद किया गया, फिर आयुष कश्यप पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। बीच-बचाव करने आए छोटे भाई को भी गोली मार दी गई।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल, मैगजीन, अतिरिक्त मैगजीन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। फिलहाल मामले के मुख्य साजिशकर्ता और अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है।

इस पूरे मामले के खुलासे पर पुलिस महानिरीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए इनाम की घोषणा की है। वहीं पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

नवपदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी से छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला कोरबा के जिला अध्यक्ष मनोज चौबे,जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र नायक,जिला महामंत्री रमेश जांगड़े एवं पदाधिकारीयों ने बम्हनीडीह ब्लाक के नव पदस्थ...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रैरूमाखुर्द क्षेत्र में हुए बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, जमीन विवाद में टांगी से हत्या को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

नजूल जमीन पर कब्जे और हिस्सेदारी के विवाद में हुई थी हत्याहत्या में प्रयुक्त टांगी, घटना के समय पहने कपड़े सहित अहम साक्ष्य जब्तरैरूमाखुर्द...