CG NEWS: राजधानी में बड़ा सड़क हादसा: तेज रफ्तार टैंकर ने ली मासूम की जान, चालक फरार

रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। सद्दू स्कूल के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक 15 वर्षीय नाबालिग बालक की जान चली गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।

जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार पानी के टैंकर ने पैदल जा रहे मासूम को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि 15 साल के बालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक टैंकर समेत मौके से फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हादसे से पहले एक अज्ञात बाइक सवार दिखाई दे रहा है। आशंका जताई जा रही है कि बाइक सवार ने किसी वजह से नाबालिग को टैंकर की ओर धक्का दिया, जिसके बाद वह सीधे भारी वाहन के नीचे आ गया। हालांकि पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि हादसे के तुरंत बाद वही अज्ञात बाइक सवार सबसे पहले मासूम के शव के पास पहुंचा, जिससे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मृतक बालक सद्दू के LIG सेक्टर-01 का निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा और बेलगाम रफ्तार पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जाहिर की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार पानी टैंकर और आरोपी चालक की तलाश में जुटी हुई है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अशांति फैलाने और अड्डेबाजी करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अशांति फैलाने वाले एवं अड्डेबाजों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

तीर-धनुष, लोहे का कत्ता के साथ लोगों को धमका रहा आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाईघरघोड़ा पुलिस ने सूझबूझ से घेराबंदी कर आरोपी को...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़    26 जुलाई, रायगढ़ । ग्राम बरौनाकुंडा में लोहे का कत्ता और तीर-धनुष लेकर ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले...