spot_img
spot_img

मुख्यमंत्री के सलाहकार ने किया गौठान ग्राम राखी का भ्रमण

spot_img
spot_img
spot_img

मुख्यमंत्री के सलाहकार ने किया गौठान ग्राम राखी का भ्रमण

विनय सिंह

बेमेतरा 24 नवम्बर 2022-प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजना नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के अंतर्गत गौठान ग्राम राखी में ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण हेतु मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा ने गौठान ग्राम राखी, विकासखण्ड-साजा, का भ्रमण किया। इस दौरान जिला प्रशासन, बेमेतरा के वित्तीय सहयोग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, बेमेतरा के तकनीकी मार्गदर्शन में गॉव की स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित केला तना से रेशा निष्कासन इकाई, केला तना जल से जैविक तरल पोषक निर्माण इकाई के साथ केला तना रेशा एवं हथकरघा उत्पाद, हस्तषिल्प उत्पाद तथा केला तना पल्प से हस्त निर्मित पेपर के विभिन्न उत्पाद का निरीक्षण कर अवलोकन किया। केला तना रेशा निष्कासन इकाई के संचालन की संक्षिप्त जनकारी रिपा, गौठान ग्राम राखी के नोडल अधिकारी एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, बेमेतरा के वैज्ञानिक डॉ. जितेन्द्र कुमार जोशी द्वारा दी गई। तदोपरांत श्री प्रदीप शर्मा जी द्वारा गौठान ग्राम राखी में संचालित अन्य गतिविधियों गोबर गैस से बिजली उत्पादन एवं कंेचुआ खाद उत्पादन इकाई का भी निरीक्षण किया गया। श्री प्रदीप शर्मा जी ने स्व सहायता समूह की महिलाओं से भ्रमण के दौरान केला तना रेशा निष्कासन इकाई एवं केंचुआ खाद उत्पादन इकाई के संचालन से उनको मिलने वाले रोजगार एवं आमदनी के बारे में जानकारी लेने उपरांत उक्त भ्रमण कार्यक्रम केे दौरान उपस्थित कृषि विज्ञान केन्द्र, बेमेतरा के वैज्ञानिक श्री तोषण कुमार ठाकुर, डॉ. प्रज्ञा पाण्डेय तथा श्रीमती अंशु त्रिपाठी, एस.डी.ओ., आर.ई.एस., श्रीमती क्रांती ध्रुव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, साजा, श्री अरविंद कश्यप, पी.ओ., मनरेगा, श्री गिरिराज, ए.डी.ओ./प्रभारी बी.पी.एम. एवं गॉव के युवा कृषकों, महिलाओं के साथ गौठान में ही चौपाल लगाया एवं गौठान में चल रही विभिन्न गतिविधियों की प्रशंसा की साथ ही गौठान ग्राम राखी में ग्रामीण औद्योगिक पार्क के कुशल एवं सफल संचालन हेतु अपने सुझाव भी दिए तथा बाड़ी विकास अंतर्गत महिलाओं को बाड़ी में सब्जी बीज उत्पादन कर अपने घर की बाड़ी में जैविक खेती कर पोषण युक्त आहार लिए जाने का भी सुझाव दिये।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 08 आरोपी गिरफ्तार, ₹14,700 नगद सहित 07 दोपहिया वाहन एवं 07 मोबाइल जब्त

जिला कोरबा में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं जुआ खेलने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक कोरबा से प्राप्त...

CHHATTISGARH NEWS

सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 08 आरोपी गिरफ्तार, ₹14,700 नगद सहित 07 दोपहिया वाहन एवं 07 मोबाइल जब्त

जिला कोरबा में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं जुआ खेलने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक कोरबा से प्राप्त...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना : नाबालिग से शारीरिक शोषण के मामले में चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

दो साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया      ...