spot_img
spot_img

युवक-युवती की मौत : दोस्तों संग पिकनिक मनाने गए ​थे, लड़की को बचाने गया लड़का भी डूबा; दोनों शव बरामद…

spot_img
spot_img
spot_img

गरियाबंद। जिले के पैरी नदी पर बने कूकदा पिकअप वियर में पिकनिक मनाने पहुंचे रायपुर के युवक-युवती की डूबने से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब युवती नहाते समय गहरे पानी में चली गई और उसे बचाने उतरा युवक भी नदी की तेज गहराई में समा गया। काफी तलाश के बाद दोनों के शव बरामद किए गए।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर के शंकर नगर इलाके से चार दोस्त गरियाबंद घूमने पहुंचे थे। सभी ने कूकदा पिकअप वियर के पास भोजन किया, जिसके बाद वे चेकडैम में नहाने उतरे। इसी दौरान 22 वर्षीय सिंपी सक्सेना अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उसे बचाने के लिए 30 वर्षीय पीयूष मंडल पानी में उतरा, लेकिन वह भी गहराई में फंस गया। देखते ही देखते दोनों पानी में समा गए।

घटना के बाद साथ मौजूद अन्य दो दोस्तों ने शोर मचाया और स्थानीय लोगों के साथ पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पाण्डुका पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों के शव बाहर निकाले गए। एसडीओपी निशा सिन्हा ने बताया कि मामले में पाण्डुका थाना में मर्ग कायम कर लिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

पत्थलगांव में जुआ खेलते 7 जुआरी गिरफ्तार, 8,190 रुपये नकद और ताश की 52 पत्ती जब्त

रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर जशपुर पुलिस ने की कार्रवाई, विश्वकर्मा बॉडी गैरेज के पास चल रहा था जुए का फड़ मुखबिर...

CHHATTISGARH NEWS

पत्थलगांव में जुआ खेलते 7 जुआरी गिरफ्तार, 8,190 रुपये नकद और ताश की 52 पत्ती जब्त

रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर जशपुर पुलिस ने की कार्रवाई, विश्वकर्मा बॉडी गैरेज के पास चल रहा था जुए का फड़ मुखबिर...

RAIGARH NEWS

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर PLV द्वारा विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, लोगों को दी निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी

रायगढ़। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशन पर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायगढ़ के आदेशानुसार दिनांक 09 नवंबर 2026 को तालुका...