रायगढ़ : बस्ती के पास हाथी ने ग्रामीण पर किया हमला, मौके पर मौत

spot_img

धरमजयगढ़ वन मंडल के बाकारूमा रेंज की घटना, इलाके में दहशत

रायगढ़। जिले में हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। जंगल से निकलकर बस्ती के पास पहुंचे हाथी का ग्रामीण से सामना हो गया, जिसके बाद हाथी ने उस पर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। घटना धरमजयगढ़ वन मंडल के बाकारूमा रेंज की है।

रात में घर से निकले थे ग्रामीण

जानकारी के अनुसार, बाकारूमा रेंज के ग्राम जमावीरा निवासी रतन गुप्ता उर्फ चंदन (60) शनिवार रात करीब 2 बजे घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान जंगल की ओर से एक हाथी बस्ती के पास पहुंच गया। अचानक हाथी के सामने आने पर उसने रतन गुप्ता पर हमला कर दिया।

हमले में सिर पर गंभीर चोट लगने से रतन गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम

घटना के बाद हाथी कुछ देर बाद वापस जंगल की ओर चला गया। ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने वन विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू की।

धरमजयगढ़ वन मंडल में 129 हाथी

शनिवार के रिकॉर्ड के अनुसार, धरमजयगढ़ वन मंडल में कुल 129 हाथी मौजूद हैं। इनमें 38 नर, 59 मादा और 32 शावक शामिल हैं। हाथियों के अलग-अलग दल वन मंडल की विभिन्न रेंज के जंगलों में विचरण कर रहे हैं।

वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को हाथियों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने और रात के समय अकेले जंगल या बस्ती के बाहरी इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी जाती है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

पंचपारा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों और भाषण से गढ़ी विकसित भारत की तस्वीर

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान...

CHHATTISGARH NEWS

पंचपारा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों और भाषण से गढ़ी विकसित भारत की तस्वीर

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान...

RAIGARH NEWS

02 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ एवं नशीली दवाइयों का विधिवत नष्टीकरण

रायगढ़ के 16 NDPS प्रकरणों में जप्त 415.991 किलो गांजा एवं 637 नग प्रतिबंधित सिरप-टेबलेट नष्टरायगढ़, 2 अक्टूबर । पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार...