WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

असम बाढ़ : छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ की सहायता, सीएम साय ने हिमंत बिस्वा सरमा से की बात

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

रायपुर। असम में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने मानवीय संवेदना और अंतरराज्यीय सहयोग की मिसाल पेश करते हुए बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए 5 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया है। यह राशि असम में चल रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सहयोग के लिए प्रदान की जाएगी।

सीएम साय ने हिमंत बिस्वा सरमा से फोन पर की चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से दूरभाष पर चर्चा कर राज्य में बाढ़ से उत्पन्न परिस्थितियों की जानकारी ली। सीएम साय ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

मुश्किल घड़ी में असम के साथ छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में छत्तीसगढ़ की जनता असम के अपने भाई-बहनों के साथ पूरी एकजुटता से खड़ी है। उन्होंने कहा कि संकट के समय एक-दूसरे का सहयोग करना मानवीय संवेदना और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करता है।

राहत और पुनर्वास कार्यों में मिलेगी मदद

छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से दी जाने वाली 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि का उपयोग असम में बाढ़ प्रभावित लोगों के राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सहयोग के लिए किया जाएगा। सरकार के इस निर्णय से बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के प्रयासों को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूँगा में भव्य रूप से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, उमड़ा जनसैलाबविश्व आदिवासी दिवस पर लैलूँगा में दिखी आदिवासी संस्कृति की भव्य झलकलैलूँगा में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ लैलूंगा में भव्य रूप से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवसलैलूंगा। 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर लैलूंगा...

CHHATTISGARH NEWS

स्वतंत्रता दिवस 2026 : छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में कौन फहराएगा तिरंगा? सरकार ने जारी की सूची

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 के अवसर पर छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले ध्वजारोहण समारोह के लिए राज्य...

RAIGARH NEWS

अवैध शराब के खिलाफ दोहरी कार्रवाई— थाना कोतवाली और साइबर की टीम ने लाखा के राज फैमिली ढाबा पर की रेड, अवैध शराब और...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ पुसौर में महिला समूह की सूचना पर 10 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत...