सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक होगा आयोजन, बजट निर्माण और प्रणाली के उपयोग की दी जाएगी जानकारी
रायगढ़ जिला कोषालय के तत्वावधान में आईएफएमआईएस नेक्स्ट जेन प्रणाली के संबंध में प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन 18 नवंबर को किया जाएगा। कार्यशाला सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कैरियर कॉलेज ऑफ नर्सिंग, ओवरब्रिज के पास, पहाड़ मंदिर के आगे, चिटकाकानी रायगढ़ में आयोजित होगी।
अधिकारियों-कर्मचारियों को शामिल होने के निर्देश
वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने अधीनस्थ ऐसे अधिकारी अथवा कर्मचारियों को कार्यशाला में शामिल होने के लिए भेजें, जिन्हें कंप्यूटर एवं तकनीकी कार्यों की जानकारी हो।
बजट निर्माण और तकनीकी पहलुओं पर मिलेगा प्रशिक्षण
कार्यशाला में जिले के मास्टर प्रशिक्षक द्वारा आईएफएमआईएस नेक्स्ट जेन प्रणाली के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। इसमें इस प्रणाली के माध्यम से बजट निर्माण की प्रक्रिया, इसके उपयोग और संबंधित तकनीकी विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।











