WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात ने उठाई आवाज, मुख्यमंत्री से शीघ्र निर्णय की मांग

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

प्रदेश अध्यक्ष वसीम चौधरी के नेतृत्व में रायपुर और बिलासपुर में भूमि आवंटन की मांग

बिलासपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में मुस्लिम मनिहार जमात समाज के लिए स्थायी सामाजिक भवन की मांग को लेकर समाज ने एक बार फिर आवाज उठाई है। मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष वसीम चौधरी के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार के समक्ष ज्ञापन प्रस्तुत कर भूमि आवंटन एवं लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की है।

वर्षों से सामाजिक भवन की मांग

समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ में वर्षों से सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक क्षेत्र में योगदान देता आ रहा है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में समाज के हजारों परिवार निवास करते हैं, लेकिन आज भी समाज के पास ऐसा स्थायी सामाजिक भवन नहीं है, जहां विवाह समारोह, सामाजिक बैठक, शैक्षणिक कार्यक्रम और समाज कल्याण से जुड़े आयोजन व्यवस्थित रूप से किए जा सकें।

रायपुर और बिलासपुर में भूमि आवंटन की मांग

राजधानी रायपुर में सामाजिक भवन के लिए भूमि आवंटन की मांग लंबे समय से लंबित होने की बात समाज की ओर से कही गई है। वहीं न्यायधानी बिलासपुर में समाज को आवंटित भूमि की प्रक्रिया पूरी कर भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने की मांग भी रखी गई है।

शिक्षा और सामाजिक विकास का केंद्र बनेगा भवन

समाज के अनुसार सामाजिक भवन केवल एक इमारत नहीं होगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए शिक्षा, संस्कार, सामाजिक एकता और विकास का केंद्र बनेगा। इसके माध्यम से जरूरतमंद परिवारों, युवाओं और विद्यार्थियों को विभिन्न सामाजिक गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के लिए सुविधा मिल सकेगी।

OBC प्रमाण पत्र की प्रक्रिया सरल करने की मांग

मुस्लिम मनिहार समाज ने OBC जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को भी सरल करने की मांग उठाई है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि शासन की पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल होने के बावजूद प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया में जटिलताओं के कारण समाज के कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हजारों परिवारों के भविष्य से जुड़ा विषय : वसीम चौधरी

प्रदेश अध्यक्ष वसीम चौधरी ने कहा कि समाज की मांग किसी एक व्यक्ति या संगठन की नहीं, बल्कि हजारों परिवारों के भविष्य और सामाजिक विकास से जुड़ी हुई है। उन्होंने राज्य सरकार से समाज की वर्षों पुरानी मांगों पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा जताई।

सरकार से सकारात्मक निर्णय की उम्मीद

मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने विश्वास जताया कि राज्य सरकार रायपुर और बिलासपुर में सामाजिक भवन के लिए आवश्यक भूमि आवंटन एवं अन्य प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा करने की दिशा में कदम उठाएगी। समाज का कहना है कि स्थायी सामाजिक भवन मिलने से सामाजिक गतिविधियों को व्यवस्थित मंच मिलेगा और समाज के विकास को नई दिशा मिलेगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

असम बाढ़ पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ की सहायता राशि

रायपुर। असम में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए 5 करोड़ रुपये की...

CHHATTISGARH NEWS

असम बाढ़ पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ की सहायता राशि

रायपुर। असम में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए 5 करोड़ रुपये की...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ : एसकेए कंपनी के श्रमिकों की समस्याओं पर त्रिपक्षीय बैठक, एचपीसी दर से भुगतान समेत कई शिकायतें

रायगढ़। एसईसीएल छाल उपक्षेत्र के अंतर्गत ओबी और कोयला ठेका कंपनी एसकेए में कार्यरत श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन ने त्रिपक्षीय बैठक...