WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

हर घर जल के लक्ष्य को समय पर पूरा नहीं करने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, नोटिस जारी करने के निर्देश जल जीवन मिशन की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित पूर्ण एवं हस्तांतरित योजनाओं का भुगतान 31 अगस्त तक सुनिश्चित करने के निर्देश

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37


कोरबा – जल जीवन मिशन की मासिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने हर घर जल योजना के निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा नहीं करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पूर्ण एवं हस्तांतरित योजनाओं के भुगतान में हो रही देरी को गंभीरता से लेते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता एवं एसडीओ को निर्देशित किया कि 31 अगस्त तक प्रत्येक घर में नल कनेक्शन का सत्यापन कर भुगतान हेतु फाइल प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। सत्यापन एवं भुगतान की प्रक्रिया लंबित पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, क्रेडा एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में जल जीवन मिशन के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने पूर्ण एवं हस्तांतरित योजनाओं का जॉइंट वेरिफिकेशन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने भारत सरकार द्वारा निर्धारित समय-सीमा में परियोजनाओं का सत्यापन नहीं होने तथा कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की।कलेक्टर दुदावत ने लक्षित योजनाओं के संबंध में विकासखंडवार एक-एक गांव में किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण स्लाइड के माध्यम से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रस्तुतीकरण में पानी की टंकी की स्थिति, नल कनेक्शनों की संख्या, जल स्रोत की स्थिति, विद्युत कनेक्शन एवं ट्रांसफार्मर की स्थिति का स्पष्ट उल्लेख किया जाए तथा संबंधित कार्यों के फोटोग्राफ भी संलग्न किए जाएं। उन्होंने यह जानकारी 17 अगस्त तक तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि आगामी बैठक में गांववार कार्यों की समीक्षा की जा सके।कलेक्टर ने एतमानगर में मल्टी विलेज स्कीम के बंद कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आने वाले दिनों में उक्त परियोजना के कार्यों का निरीक्षण करने की बात कही। उन्होंने जिले के एक विकासखंड को हर घर जल घोषित करने की दिशा में आवश्यक कार्य पूर्ण करने तथा जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक नियमित रूप से आयोजित करने के निर्देश भी दिए।बैठक में कलेक्टर ने क्रेडा विभाग के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति तथा जल संसाधन विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता रमन उरांव, क्रेडा के  नीलेश श्रीवास्तव, जल संसाधन विभाग के एस.एल. द्विवेदी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

सुंदरकांड पाठ,हनुमान चालीसा व आरती का एक अगस्त को नौ वर्ष पूर्ण करने पर हनुमान मंदिर में हुआ विशेष पूजा पाठ, चालीसा व आरती

हरदीबाजार - मां दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड हरदीबाजार व हनुमान भक्तों के द्वारा संकट मोचन हनुमान मंदिर बजरंग चौक सराईसिंगार हरदीबाजार में प्रत्येक...

CHHATTISGARH NEWS

सुंदरकांड पाठ,हनुमान चालीसा व आरती का एक अगस्त को नौ वर्ष पूर्ण करने पर हनुमान मंदिर में हुआ विशेष पूजा पाठ, चालीसा व आरती

हरदीबाजार - मां दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड हरदीबाजार व हनुमान भक्तों के द्वारा संकट मोचन हनुमान मंदिर बजरंग चौक सराईसिंगार हरदीबाजार में प्रत्येक...

RAIGARH NEWS

Raigarh Independence Day 2026 : 15 अगस्त को वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ में करेंगे ध्वजारोहण

मुख्यमंत्री के संदेश का करेंगे वाचन, जिला मुख्यालय में आयोजित होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह रायगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायगढ़...