WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

नागपंचमी मेले की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, ASP ने संभाली कमान

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

पोड़ीदहला पहाड़ पर ASP डॉ. यूलैंडन यार्क ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, मेला समितियों और पहाड़ी मित्रों से की चर्चा

जांजगीर-चांपा। नागपंचमी पर्व पर 17 अगस्त को अकलतरा क्षेत्र के ग्राम पोड़ीदहला पहाड़ में लगने वाले विशाल मेले को लेकर जांजगीर-चांपा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण, यातायात और शांति व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में नवपदस्थ ASP जांजगीर डॉ. यूलैंडन यार्क ने 12 अगस्त को स्वयं पोड़ीदहला पहुंचकर मेला स्थल और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने संभावित भीड़भाड़ वाले स्थानों को चिन्हित करने के साथ श्रद्धालुओं की आवाजाही और सुरक्षा से जुड़े जरूरी इंतजामों की जानकारी ली।

मेला समितियों और पहाड़ी मित्रों से सीधा संवाद

ASP डॉ. यार्क ने नागपंचमी मेला आयोजन समितियों और क्षेत्र के पहाड़ी मित्रों से चर्चा कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस, मेला समिति और स्थानीय सहयोगियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

युवाओं से पुलिस की खास अपील—हाथ में चूड़ा पहनकर न आएं

पुलिस ने मेले में आने वाले युवाओं से विशेष अपील की है कि वे हाथ में चूड़ा (कड़ा) पहनकर मेले में न आएं। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ऐसी वस्तुओं से किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने युवाओं से सहयोग की अपील की है।

बच्चों को भीड़ में अकेला न छोड़ें

पुलिस ने अभिभावकों को भी सतर्क करते हुए कहा है कि नाबालिग बच्चों को भीड़भाड़ वाले मेले में अकेले न भेजें और उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। भारी भीड़ के बीच बच्चों के गुम होने या किसी परेशानी में फंसने की आशंका को देखते हुए अभिभावकों से अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है।

पुलिस ने श्रद्धालुओं से शांति और अनुशासन बनाए रखने, पुलिस एवं मेला समिति के निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की है।

पुलिस प्रशासन का स्पष्ट उद्देश्य है कि नागपंचमी का यह विशाल मेला सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हो तथा श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के पर्व का आनंद ले सकें।

spot_img
spot_img

Recent Posts

शिक्षा व्यवस्था : शिक्षकों की कमी से जूझ रहा घरघोड़ा का पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल, भूख हड़ताल पर बैठे छात्र

घरघोड़ा, 13 अगस्त 2026। घरघोड़ा स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षकों और आवश्यक स्टाफ की कमी को लेकर विद्यार्थियों और पूर्व छात्रों...

CHHATTISGARH NEWS

शिक्षा व्यवस्था : शिक्षकों की कमी से जूझ रहा घरघोड़ा का पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल, भूख हड़ताल पर बैठे छात्र

घरघोड़ा, 13 अगस्त 2026। घरघोड़ा स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षकों और आवश्यक स्टाफ की कमी को लेकर विद्यार्थियों और पूर्व छात्रों...

RAIGARH NEWS

Raigarh Cyber Awareness : CISF जवानों को साइबर ठगी के नए तरीकों से किया जागरूक, डिजिटल अरेस्ट से बचाव के बताए उपाय

रायगढ़, 13 अगस्त 2026। साइबर अपराधों से बचाव के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत घरघोड़ा पुलिस ने तिलाईपाली...