
सीपत (अंजनी कुमार साहू) : ग्राम पंचायत गुड़ी पीपल चौक में बड़ी संख्या में महिलाएं सामूहिक रूप से सावन उत्सव मनाने पहुंचीं. इस दौरान महिलाएं हरे रंग की साड़ियों, चूड़ियों, बिंदी, सिंदूर और पारंपरिक आभूषणों से सोलह श्रृंगार कर सावन सुंदरी के रूप में नजर आईं. पूरा माहौल हरे रंग और उत्साह से सराबोर दिखाई दिया. महिलाओं ने सहेलियों के साथ मिलकर झूले, गीत-संगीत, पूजा-पाठ और पारंपरिक पकवानों के साथ सावन का जश्न मनाया, इस अवसर पर प्रमिला साहू, सरस्वती साहू, नेहा साहू, गायत्री गुप्ता आदि उपस्थित रहे।








