छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब की रायपुर संभागीय कार्यकारणी गठित….

spot_img

छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब की रायपुर संभागीय कार्यकारणी गठित

कौशल विश्वकर्मा, दीपक श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, निखिल भटनागर बने कोषाध्यक्ष

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के रायपुर संभागीय कार्यकारणी का विस्तार संभाग अध्यक्ष अनुपम वर्मा ने करते हुए दो उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व दो सह-सचिव नियुक्त किया।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब संदीप तिवारी राज,प्रदेश महासचिव आशीष मिश्रा मौजूद थे।
छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब रायपुर संभागीय कार्यालय में रविवार को ख़बरभूमि के प्रधान संपादक अजय दुबे का जन्मदिन भी मनाया गया और उपस्थित पत्रकारों द्वारा छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के आगामी योजनाओं, कार्यक्रमों व आयोजनों को लेकर चर्चा की गई।
छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के रायपुर संभाग में नव नियुक्त कार्यकारणी में कौशल विश्वकर्मा , दीपक श्रीवास्तव को संभाग उपाध्यक्ष, निखिल भटनागर को कोषाध्यक्ष व पिंकू घोष एवं पीएलएन लकी को सहसचिव नियुक्त किया गया है।संभाग अध्यक्ष अनुपम वर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी साथियो के सहयोग व साथ से हम छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के संभाग के सभी जिलों में जल्द ही कार्यकारणी का विस्तार करेंगे और पत्रकार हितों के लिए बनी योजनाओं को गति देंगे।
छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के संभागीय कार्यकारणी विस्तार के अवसर पर प्रदेश मीडिया इंचार्ज प्रशांत नरवरे के साथ अब्दुल हमीद, मो. शमीम, मनदीप सिंह, हैरी बैरागी, अविनाश जॉन, भगत परिहार, हेमराज डोंगरे व अन्य साथी शामिल हुए।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

पंचपारा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों और भाषण से गढ़ी विकसित भारत की तस्वीर

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान...

CHHATTISGARH NEWS

पंचपारा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों और भाषण से गढ़ी विकसित भारत की तस्वीर

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान...

RAIGARH NEWS

02 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ एवं नशीली दवाइयों का विधिवत नष्टीकरण

रायगढ़ के 16 NDPS प्रकरणों में जप्त 415.991 किलो गांजा एवं 637 नग प्रतिबंधित सिरप-टेबलेट नष्टरायगढ़, 2 अक्टूबर । पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार...