नशे पर चला लैलूँगा का बुलडोजर!

बाइक रैली से गूंजा शहर, मेडिकल संघ ने उठाया बड़ा संकल्प

नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो अभियान में उमड़ा सैलाब अटल चौक तक दिखा जागरूकता का जुनून

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा



लैलूंगा/सही दवा – शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार” के संदेश के साथ लैलूंगा में नशा मुक्ति को लेकर ऐसा जनजागरण देखने को मिला, जिसने पूरे नगर का माहौल बदल दिया। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य एवं औषधि विभाग जिला रायगढ़ के मार्गदर्शन में तथा लैलूंगा औषधि विक्रेता संघ के सहयोग से “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” नशा मुक्ति अभियान के तहत भव्य बाइक रैली निकाली गई। यह जागरूकता रैली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लैलूंगा से शुरू हुई, जहां से दर्जनों बाइक सवारों ने हाथों में संदेश और दिलों में संकल्प लेकर पूरे नगर का भ्रमण किया। रैली का समापन रायगढ़ रोड स्थित अटल चौक में हुआ, जहां नशा मुक्ति को लेकर जोरदार कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में लैलूंगा के सभी मेडिकल संचालकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। पूरे अभियान के दौरान एक ही संदेश गूंजता रहा—

“नशा से दूरी है जरूरी — स्वस्थ शरीर, खुशहाल जीवन!”

रैली में शामिल लोगों ने युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज को स्वस्थ बनाने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को नहीं, पूरे परिवार और समाज को बर्बादी की ओर ले जाता है। इसलिए अब समय आ गया है कि हर नागरिक आगे आकर नशा मुक्त समाज के निर्माण में भागीदारी निभाए।

“आपका संकल्प, समाज का बदलाव”

लैलूंगा में निकली इस जागरूकता रैली ने साफ कर दिया कि अब समाज चुप नहीं बैठेगा। मेडिकल संघ, स्वास्थ्य विभाग और नागरिकों की संयुक्त पहल ने यह संदेश दे दिया है कि आने वाला समय “नशा मुक्त लैलूंगा” का होगा।

“आइए, मिलकर नशा मुक्त लैलूंगा का निर्माण करें!”

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

शिक्षक सदन बम्हनीडीह में पेंशन याचिकाकर्ताओं ने की बैठक

जाजगीर चापा याचिकाकर्ताओं ने टीचर्स एसोसिएशन द्वारा लगाए गए कैविएट का किया स्वागत विगत 6 वर्ष पूर्व लगाए गए याचिका पर हुए निर्णय से प्रसन्नता की...

CHHATTISGARH NEWS

बारिश से तेंदूपत्ता के बंडल भीगने से बंडलों में दीमक का प्रकोप

कांकेर। जिले में रोजाना मौसम में बदलाव हो रहा है, सुबह से शाम तक तेज धूप और शाम होते-होते आंधी और बारिश शुरू हो जा...

RAIGARH NEWS

सुशासन तिहार में साकार हुए सपनों के आशियानेऔरदा शिविर में पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को मिली नए घर की चाबीसम्मान और सुरक्षा का...

रायगढ़, 8 मई 2026/ ग्रामीण परिवारों के जीवन में सुरक्षित और सम्मानजनक आवास केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि बेहतर भविष्य की नींव होता है।...