WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

जयंती नगर बसावट निरस्त कर सुपेत पारा में बसाहट की मांग, नौकरी और मुआवजे को लेकर हरदीबाजार में महापंचायत, मांगें नहीं मानी तो आंदोलन का ऐलान

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

राजाराम राठौर हरदीबाजार:- एसईसीएल दीपका प्रबंधन के द्वारा, हरदीबाजार ग्राम वासियों के सहमति के बगैर जयंती नगर बसावट स्थल, मुआवजा में कटौती एवं 2004-2010 अधिग्रहण के समय में लागू छत्तीसगढ़ पुनर्वास नीति के तहत पर प्रत्येक खाता में एक नौकरी का प्रावधान को लेकर हरदी बाजार मंगलम भवन में महापंचायत रविवार को दोपहर 3:00 बजे रखी गई थी जो सांय 6 बजे तक चली। बैठक में पंचायत के द्वारा सभी के अधिकारों गांव हित को सर्वपरि मानते हुए हरदी बाजार के भविष्य को लेकर यह बैठक आयोजित की गई थी । जिसमें सबसे प्रमुख मांग बसावट स्थल उतरदा जयंती नगर जहां हरदीबाजार का कोई भविष्य दिखाई नहीं दे रहा है, उस स्थल को निरस्त करते हुए समस्त ग्राम वासियों ने सुपेत पारा बाईपास के पास उतरदा की ही 1340 एकड़ वन भूमि को हरदीबाजार बसावट के लिए उपयुक्त और भविष्य माना है,दूसरा 2004-2010 अधिग्रहण के समय लागू छत्तीसगढ़ पुनर्वास नीति के तहत प्रत्येक खाते में एक नौकरी का प्रावधान है जिसे लेकर के भू स्थापितों ने नौकरी देने की मांग की है। तीसरी मांग एसईसीएल के द्वारा हरदीबाजार में स्थित परिसंपत्तियां को ड्रोन कैमरा को मान्य करते हुए नए पुराने मकान का हवाला देकर 40% 60% 100% मुआवजा का निर्धारण करना उचित नहीं है सभी मकानों का 100% मुआवजा सोलसियम सहित देने की मांग रखी है । वही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को स्थाई बसाहट स्थल पर बनाया जाए न कि किराए के भवन में संचालित किया जाए । जब तक एसईसीएल दीपका प्रबंधन इन मांगों पर गंभीरता नहीं दिखती है या मांगों पर चर्चा नहीं करती है तब तक हरदीबाजार में किसी भी ग्रामीणों को मकान तोड़ने,जमीन का मुआवजा ना उठाने की मांग की है ।

सरपंच लोकेश्वर कंवर ने कहा है की जब तक एसईसीएल दीपका प्रबंधन मुआवजा पत्रक, कट ऑफ लिस्ट को सार्वजनिक नहीं करती है और उचित बसावट स्थल सुपेत पारा को हरदीबाजार के लिए सुनिश्चित नहीं करती है तब तक गांव में कोई भी व्यक्ति एसईसीएल के किसी भी गतिविधि में आगे ना बढ़े,हम सभी एकजुट होकर अपनी जायज मांगों पर अडे रहेंगे और संवैधानिक तरीके से आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। बैठक में पंचायत प्रतिनिधि, महिला – पुरुष सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए ।

नरेश टंडन ने कहा है कि एसईसीएल दीपका प्रबंधन जयंती नगर बसावट को निरस्त कर सुपेत पारा बसावट जो उतरदा पंचायत का ही हिस्सा है 1340 एकड़ उस स्थान को चयन कर बसवहट के रूप में विकसित करें, दीपका प्रबंधन के द्वारा की जा रही मुआवजा कटौती ना करते हुए एक समान रूप से सभी को उचित मुआवजा दिया जाए ।

रेखा जायसवाल उपसरपंच ने कहा कि हमारी मांगें तभी पूरी होगी जब हम सभी एकजुटता दिखाए और अपनी लड़ाई हम एसईसीएल दीपका प्रबंधन से सब मिलकर लड़े।

पूर्व जनपद सदस्य अनिल टंडन ने कहा है कि हरदी बाजार एक कस्बा है जहां बड़ी संख्या में व्यापार,बस स्टैंड ,थाना, तहसील, शिक्षण संस्थान सहित सभी प्रकार के शासकीय व अशासकीय संस्थाएं संचालित हैं सभी का भविष्य को देखते हुए सुपेत पारा बसावट स्थल जो बाईपास किनारे स्थित है उसे सुनिश्चित करें,अन्यथा मांगों के लिए हम सभी मिलकर आन्दोलन का रास्ता अपनाएंगे।

व्यास राठौर विधायक प्रतिनिधि दीपिका क्षेत्र ने कहा है बसावट नौकरी और मुआवजा संबंधी सभी मांगो को लेकर एसईसीएल दीपका प्रबंधन,हम ग्राम वासियों की मांगों को पूरी नहीं करता है उस स्थिति में आने वाले समय में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन के लिए हमें विवश होना पड़ेगा ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

गुड़ी पीपल चौक में उत्साह के साथ मनाया गया सावन सुंदरी

सीपत (अंजनी कुमार साहू) : ग्राम पंचायत गुड़ी पीपल चौक में बड़ी संख्या में महिलाएं सामूहिक रूप से सावन उत्सव मनाने पहुंचीं. इस दौरान...

CHHATTISGARH NEWS

गुड़ी पीपल चौक में उत्साह के साथ मनाया गया सावन सुंदरी

सीपत (अंजनी कुमार साहू) : ग्राम पंचायत गुड़ी पीपल चौक में बड़ी संख्या में महिलाएं सामूहिक रूप से सावन उत्सव मनाने पहुंचीं. इस दौरान...

RAIGARH NEWS

महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं जुनवानी की बिहान दीदियांरक्षाबंधन पर 6 स्व-सहायता समूहों की महिलाएं बना रहीं बीज और फैंसी राखियां, अब तक डेढ़...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ रायगढ़, 23 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के अवसर पर ग्राम जुनवानी की बिहान दीदियों ने भाई-बहन के रिश्ते को आजीविका...