आशीर्वाद का दीया से जगमगाया पूरा रायगढ़, जिलेभर में रोशन हुए नगरीय निकाय, गांव, स्कूल-कॉलेज और छात्रावास

spot_img

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़


सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ पर करीब 5 लाख दीपों से बनी रोशनी की श्रृंखला, जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने लिया हिस्सा

रायगढ़, 18 सितम्बर 2026/ जिले में 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान का भव्य शुभारंभ हुआ। अभियान के पहले दिन आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम ने पूरे जिले को रोशनी से जगमगा दिया। नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, स्कूल-कॉलेजों, छात्रावासों, आश्रमों, आंगनबाड़ी केंद्रों, विभिन्न शासकीय कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्वलित किए गए। जिलेभर में करीब 5 लाख दीपों के प्रज्वलन से सेवा और संकल्प की रोशनी का संदेश दिया गया। अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, जनमानस, स्कूली एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं, आश्रम-छात्रावासों के विद्यार्थियों, अधिकारी-कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम केवल दीप प्रज्वलन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी भूमिका निभाने और समाजहित के कार्यों में सहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश भी दिया गया। नगरीय निकायों में चौक-चौराहों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को दीपों से सजाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत मुख्यालयों के साथ-साथ नागरिकों ने अपने घरों में भी दीप प्रज्वलित कर अभियान के प्रति सहभागिता जताई। स्कूलों, महाविद्यालयों, छात्रावासों और आश्रमों में भी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर सेवा, सहभागिता और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। इससे जिले के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में उत्सव जैसा वातावरण बना।

12 पहल पर होंगी गतिविधियां, 25 सेवा कार्यों को धरातल पर उतारने की तैयारी

गौरतलब है कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से आगे बढ़ेगा। अभियान के तहत 12 प्रमुख पहलों पर आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें स्कूल-कॉलेजों में नुक्कड़ नाटक, आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण जागरूकता सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम शामिल हैं। इसके साथ ही अभियान के माध्यम से 25 सेवा कार्यों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा इन गतिविधियों के लिए कार्ययोजना तैयार कर लगातार विभागों के समन्वय से कार्य किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों को एक साथ जोड़ते हुए जिले में सकारात्मक बदलाव की दिशा में सामूहिक प्रयास को आगे बढ़ाना है।

रक्तदान से लेकर स्वच्छता और जल संरक्षण तक होंगे सेवा कार्य

अभियान के दौरान रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता, योग एवं ध्यान, प्लास्टिक मुक्त अभियान, महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, वंचित बच्चों को शिक्षा सहयोग, कैरियर काउंसलिंग, वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल साक्षरता, अंगदान संकल्प और नशामुक्ति जागरूकता जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी। इसके साथ ही पोषण, सड़क सुरक्षा, जल संरक्षण, जल स्रोतों की सफाई, कचरा पृथक्करण एवं कंपोस्टिंग, साइबर सुरक्षा, फिट इंडिया, वीरगाथा एवं सैनिकों का सम्मान, दिव्यांगजन सहयोग, मतदाता जागरूकता एवं पंजीयन, वोकल फॉर लोकल तथा सहकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता सहित अनेक सेवा गतिविधियां भी अभियान का हिस्सा होंगी।

सेवा सेतु’ से सरकार और नागरिकों के बीच मजबूत होगा जुड़ाव

अभियान के अंतर्गत सेवा संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति कलश यात्रा, सेवा मेरा योगदान, जल-जन सेवा संकल्प, सेवा सेतु अभियान और सुशासन सेवा संवाद जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। अभियान को व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए विभागीय अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जल जन सेवा संकल्प के तहत अतरमुड़ा एनीकट 5 हजार दीपों से हुआ जगमग

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ ग्रामीणों की उपस्थिति में हुआ दीप प्रज्ज्वलन, एनीकट के निर्माण एवं संचालन की दी जानकारीरायगढ़, 18 सितम्बर 2026/ सेवा...

CHHATTISGARH NEWS

जल जन सेवा संकल्प के तहत अतरमुड़ा एनीकट 5 हजार दीपों से हुआ जगमग

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ ग्रामीणों की उपस्थिति में हुआ दीप प्रज्ज्वलन, एनीकट के निर्माण एवं संचालन की दी जानकारीरायगढ़, 18 सितम्बर 2026/ सेवा...

RAIGARH NEWS

जल जन सेवा संकल्प के तहत अतरमुड़ा एनीकट 5 हजार दीपों से हुआ जगमग

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ ग्रामीणों की उपस्थिति में हुआ दीप प्रज्ज्वलन, एनीकट के निर्माण एवं संचालन की दी जानकारीरायगढ़, 18 सितम्बर 2026/ सेवा...