
कोरबा – धनतेरस के पावन पर्व पर भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी एवं कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा ने जिले के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि धनतेरस का पर्व सुख, समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली का प्रतीक है। यह पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए। मां लक्ष्मी की कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख-शांति, वैभव और समृद्धि बनी रहे।दुष्यंत शर्मा ने जिलेवासियों के सुखद, मंगलमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि दीपों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशियों का प्रकाश फैलाए तथा समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भावना मजबूत हो।दुष्यंत शर्मा ने सभी नागरिकों से धनतेरस एवं दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।











