spot_img
spot_img

रायगढ़ जिले में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन, 8.07 लाख मतदाता दर्ज

spot_img
spot_img
spot_img

1,226 मतदान केंद्रों की सूची जारी, राजनीतिक दलों को सौंपी गई प्रतियां; 11 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां, 4 जनवरी 2027 को अंतिम प्रकाशन

रायगढ़। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले में फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया गया है। जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में कुल 8 लाख 7 हजार 650 मतदाता दर्ज किए गए हैं। वहीं मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण के बाद जिले में अब 1,226 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

राजनीतिक दलों को सौंपी गई मतदाता सूची की प्रतियां

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में 12 नवंबर को जिला कार्यालय में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी धनराज मरकाम ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर 12 नवंबर को जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया है।

बीएलए नियुक्त करने राजनीतिक दलों से अपील

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को चारों विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूची का एक-एक सेट निःशुल्क दिया गया। इसके साथ ही फोटो रहित मतदाता सूची की पीडीएफ वाली सीडी और संशोधित मतदान केंद्रों की सूची भी सौंपी गई। निर्वाचन अधिकारियों ने सभी राजनीतिक दलों से प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त कर उनकी विधानसभा क्षेत्रवार सूची जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा कराने की अपील की। अधिकारियों ने मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने और निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित रखने में राजनीतिक दलों से सहयोग मांगा।

चार विधानसभा क्षेत्रों में 8,07,650 मतदाता

12 नवंबर 2026 की स्थिति में जिले की प्रारंभिक मतदाता सूची में कुल 8 लाख 7 हजार 650 मतदाता शामिल हैं। इनमें 3 लाख 99 हजार 744 पुरुष, 4 लाख 7 हजार 890 महिला और 16 तृतीय लिंग के मतदाता हैं।

विधानसभा क्षेत्रवार मतदाताओं की स्थिति इस प्रकार है—

  • लैलूंगा : 2,00,918
  • रायगढ़ : 1,90,119
  • खरसिया : 2,08,325
  • धरमजयगढ़ : 2,08,288

युक्तियुक्तकरण के बाद 1,226 मतदान केंद्र निर्धारित

मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण के बाद जिले में कुल 1,226 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें लैलूंगा में 300, रायगढ़ में 326, खरसिया में 299 और धरमजयगढ़ में 301 मतदान केंद्र शामिल हैं। इस प्रक्रिया के तहत नए मतदान केंद्र बनाने, केंद्रों के स्थान एवं भवन में बदलाव और कुछ मतदान केंद्रों के नाम संशोधित करने के प्रस्ताव शामिल थे। निर्वाचन आयोग की मंजूरी के बाद इन बदलावों को अंतिम सूची में शामिल किया गया है।

11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रारंभिक मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इनका निराकरण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद 4 जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। इस अवधि में पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने, नाम एवं अन्य विवरणों में संशोधन कराने और नियमानुसार आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जनजातीय लोककला और संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर, इसे सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी : रामविचार नेताम

रायगढ़ में राज्य स्तरीय जनजातीय लोक नृत्य एवं आदिवासी लोक कला महोत्सव का भव्य आयोजन, विभिन्न जिलों के कलाकारों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां रायगढ़। संत...

CHHATTISGARH NEWS

जनजातीय लोककला और संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर, इसे सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी : रामविचार नेताम

रायगढ़ में राज्य स्तरीय जनजातीय लोक नृत्य एवं आदिवासी लोक कला महोत्सव का भव्य आयोजन, विभिन्न जिलों के कलाकारों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां रायगढ़। संत...

RAIGARH NEWS

जनजातीय लोककला और संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर, इसे सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी : रामविचार नेताम

रायगढ़ में राज्य स्तरीय जनजातीय लोक नृत्य एवं आदिवासी लोक कला महोत्सव का भव्य आयोजन, विभिन्न जिलों के कलाकारों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां रायगढ़। संत...