spot_img
spot_img

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का खतरा, 16 नवंबर को बन सकता है साइक्लोन

spot_img
spot_img
spot_img

IMD ने मछुआरों को समुद्र से लौटने की दी सलाह, अंडमान-निकोबार सहित कई इलाकों में तेज हवाओं और बारिश की आशंका

बंगाल की खाड़ी में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब और अधिक प्रभावी हो गया है। इसके अगले 24 घंटों में डीप डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। इसके बाद यह सिस्टम उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और 16 नवंबर की शाम तक मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। संभावित तूफान का नाम ‘अकवान’ होगा, जिसे ईरान ने नाम दिया है।

80 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार

मौसम विभाग के मुताबिक, 15 नवंबर की सुबह 5:30 बजे कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय था। इसके प्रभाव से अंडमान सागर, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और बंगाल की खाड़ी के बड़े हिस्सों में मौसम खराब रहने की आशंका है। इस दौरान हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

IMD ने अनुमान जताया है कि 17 नवंबर से हवाओं की गति बढ़कर 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। अगले दो दिनों तक तेज हवाओं का असर बने रहने की संभावना है।

मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी

समुद्र में खराब मौसम और ऊंची लहरों की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को 15 नवंबर तक समुद्र से वापस लौटने की सलाह दी है। साथ ही उन्हें फिलहाल समुद्र में मछली पकड़ने के लिए नहीं जाने की चेतावनी दी गई है।

अंडमान-निकोबार प्रशासन अलर्ट

संभावित चक्रवात को लेकर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल दिनेश शर्मा ने कहा कि द्वीप समूह में आपदा नियंत्रण बल पूरी तरह तैयार है। नौसेना, वायुसेना और थल सेना को भी हाई अलर्ट पर रखा जाता है।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं को रोका नहीं जा सकता, लेकिन उनसे निपटने के लिए सुरक्षा और बचाव के सभी जरूरी इंतजाम किए जाते हैं। फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

तमिलनाडु के कई जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। 15 और 16 नवंबर को तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी के घाट क्षेत्रों के साथ दक्षिण तमिलनाडु तथा डेल्टा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

वहीं 17 और 18 नवंबर को तेनकासी, थूथुकुडी, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी जिलों सहित पश्चिमी घाट के क्षेत्रों में मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने समुद्री गतिविधियों और मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कोरबा में भीषण सड़क हादसा: खड़ी यात्री बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो यात्रियों की मौत; चार गंभीर

नेशनल हाईवे-130 पर तड़के हुआ हादसा, बस में सवार थे करीब 35 यात्री; पीछे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नेशनल...

CHHATTISGARH NEWS

कोरबा में भीषण सड़क हादसा: खड़ी यात्री बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो यात्रियों की मौत; चार गंभीर

नेशनल हाईवे-130 पर तड़के हुआ हादसा, बस में सवार थे करीब 35 यात्री; पीछे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नेशनल...

RAIGARH NEWS

मामूली विवाद में पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से हमला, हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त तलवार और आरोपियों के कपड़े बरामद; एक आरोपी अब भी फरार गाली-गलौज का विरोध करने पर किया हमला रायगढ़,...