ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे 130 किलो गांजा, अर्जुनी थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 130 किलो गांजा जब्त किया है। इस मामले में महाराष्ट्र के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो कारों को भी जब्त किया है।
दो कारों में गांजा भरकर जा रहे थे महाराष्ट्र
जानकारी के अनुसार, सभी आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और ओडिशा से दो कारों में गांजा भरकर महाराष्ट्र ले जा रहे थे। इसी दौरान अर्जुनी थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए तस्करी की सूचना पर घेराबंदी की। पुलिस ने दोनों कारों को रोककर तलाशी ली, जिसमें करीब 130 किलो गांजा बरामद हुआ।
पांचों आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने गांजा और तस्करी में इस्तेमाल दोनों कारों को जब्त कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस तस्करी के नेटवर्क और इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
- कुंदन उर्फ सचिन ईगेड़े (27 वर्ष), पिता कैलाश ईगेड़े, निवासी ग्राम मलकापुर वागुढ़, जिला बुलढाणा, महाराष्ट्र।
- रामेश्वर दांडगे (31 वर्ष), पिता सालिक राम, निवासी संभाजी नगर हाईवे, जलगांव, महाराष्ट्र।
- राबिनसंन लारेंस (32 वर्ष), पिता फर्नाडींस लारेंस, निवासी वेललाड़े, जलगांव, महाराष्ट्र।
- लखन बेलदार (34 वर्ष), पिता गुलाब बेलदार, निवासी वेललाड़े, जलगांव, महाराष्ट्र।
- गणेश पाटिल (29 वर्ष), पिता विजय पाटिल, निवासी वेललाड़े, जलगांव, महाराष्ट्र।











