spot_img
spot_img

शादी का दबाव और झूठे केस में फंसाने की धमकी से परेशान युवक ने दी जान, 10 महीने बाद गर्लफ्रेंड गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला सामने आया है। यहां शादी के लिए लगातार दबाव बनाने और कथित तौर पर झूठे केस में फंसाने की धमकी से परेशान एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में करीब 10 महीने बाद पुलिस ने उसकी गर्लफ्रेंड आकांक्षा सिदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

होटल में शादी को लेकर हुआ था विवाद

मामला बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, युवक और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच कोनी स्थित एक होटल में शादी को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि युवती युवक पर शादी करने का लगातार दबाव बना रही थी। साथ ही शादी नहीं करने पर उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दी जा रही थी। इस घटनाक्रम से युवक मानसिक रूप से परेशान हो गया था।

रायपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

विवाद के बाद युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। गंभीर रूप से झुलसने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान 1 फरवरी को उसकी मौत हो गई।

10 महीने बाद पुलिस ने की गिरफ्तारी

युवक की मौत के बाद कोनी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही थी। करीब 10 महीने तक चली जांच के बाद पुलिस ने आकांक्षा सिदार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवती को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में कार्रवाई की है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिसलेरी के पैकेज्ड पानी पर उठे सवाल, जांच में मिला खतरनाक तत्व; FSSAI ने मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

नई दिल्ली। देश में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के बड़े ब्रांड बिसलेरी को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक...

CHHATTISGARH NEWS

बिसलेरी के पैकेज्ड पानी पर उठे सवाल, जांच में मिला खतरनाक तत्व; FSSAI ने मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

नई दिल्ली। देश में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के बड़े ब्रांड बिसलेरी को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक...

RAIGARH NEWS

🚨 सड़क सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस सख्त, एक दिन में 631 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई

तेज रफ्तार, बिना हेलमेट, ट्रिपल सवारी और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर काटे गए करीब 4 लाख रुपये के चालानशराब पीकर वाहन चलाने...