Kharsiya News : ग्राम चारपारा में अवैध शराब बिक्री पर खरसिया पुलिस की छापेमारी

20 लीटर महुआ शराब के साथ महिला को पकड़ा, आबकारी एक्ट तहत की गई कार्रवाई

spot_img

ग्राम चारपारा में अवैध शराब बिक्री पर खरसिया पुलिस की छापेमारी

20 लीटर महुआ शराब के साथ महिला को पकड़ा, आबकारी एक्ट तहत की गई कार्रवाई

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


         7 अप्रैल, रायगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों और शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में कल 6 अप्रैल को थाना खरसिया के प्रभारी प्रशिक्षु भा.पु.से. अधिकारी हर्षित मेहर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम चारपारा में अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को 20 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
       मामले की जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम चारपारा में एक महिला अपने घर में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए रखी हुई है। इस सूचना पर थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त महिला के घर पर छापेमारी की। रेड के दौरान महिला भारती लहरे पति चन्द्रशेखर लहरे, उम्र 38 वर्ष, घर में ही उपस्थित मिली, जिसके कब्जे से दो पीले रंग के 5-5 लीटर के जरीकेनों में कुल 10 लीटर तथा दो पन्नियों में भरे 10 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। जप्त की गई कुल 20 लीटर शराब की अनुमानित कीमत लगभग 2,000 रुपये है।
         पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ थाना खरसिया में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर धृतांत, महिला प्रधान आरक्षक सरोजनी राठौर, आरक्षक सत्यानारायण सिदार और हेमलाल सिदार की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस की मादक पदार्थों और अवैध शराब के विरुद्ध ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

पंचपारा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों और भाषण से गढ़ी विकसित भारत की तस्वीर

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान...

CHHATTISGARH NEWS

पंचपारा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों और भाषण से गढ़ी विकसित भारत की तस्वीर

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान...

RAIGARH NEWS

02 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ एवं नशीली दवाइयों का विधिवत नष्टीकरण

रायगढ़ के 16 NDPS प्रकरणों में जप्त 415.991 किलो गांजा एवं 637 नग प्रतिबंधित सिरप-टेबलेट नष्टरायगढ़, 2 अक्टूबर । पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार...