बेरला महाविद्यालय में हुआ निर्वाचन संबंधी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

बेरला महाविद्यालय में हुआ निर्वाचन संबंधी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

विनय सिंह बेमेतरा

बेमेतरा 15 नवम्बर 2022- महाविद्यालयों में अध्ययनरत युवाओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने एवं सामान्य जन के मध्य मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से महाविद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा। इसी क्रम में शासकीय नवीन महाविद्यालय बेरला में मतदाता जागरूकता संबंधी विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता कराया गया। जिसमें भाषण प्रतियोगिता में पायल साहू बीएससी द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान व क्विज प्रतियोगिता में भोजराम पाटिल बीए द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्वीप नोडल अधिकारी जी एस भारद्वाज ने बताया कि जिला निर्वाचन कार्यालय बेमेतरा के मार्गदर्शन में ऑनलाइन माध्यम से नए मतदाताओं को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है तथा जागरूकता संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में संस्था की प्राचार्य डॉ. प्रेमलता गौरे ने जागरुक मतदाता बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम में डॉ आस्था तिवारी, बी आर शिवारे, आनंद कुमार कुर्रे, आशीष एक्का, गिरजा वर्मा, खुशबू धु्रव, युवराज पावले एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

नवपदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी से छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला कोरबा के जिला अध्यक्ष मनोज चौबे,जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र नायक,जिला महामंत्री रमेश जांगड़े एवं पदाधिकारीयों ने बम्हनीडीह ब्लाक के नव पदस्थ...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रैरूमाखुर्द क्षेत्र में हुए बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, जमीन विवाद में टांगी से हत्या को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

नजूल जमीन पर कब्जे और हिस्सेदारी के विवाद में हुई थी हत्याहत्या में प्रयुक्त टांगी, घटना के समय पहने कपड़े सहित अहम साक्ष्य जब्तरैरूमाखुर्द...