“7 साल 7 महीने में अद्वितीय सफ़लता!” — नन्ही प्रतिभा ने 5वीं पास कर रचा इतिहास, 91% के साथ बनी छत्तीसगढ़ की सबसे कम उम्र की टॉपर

spot_img



छत्तीसगढ़
जहां बच्चे इस उम्र में ठीक से कॉपी-किताब पकड़ना सीखते हैं, वहीं अमरदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लैलूंगा जिला रायगढ़ में अध्ययनरत कुमारी ओजस्वी चतुर्वेदी पिता जीतेंद्र कुमार चतुर्वेदी कक्षा दूसरी की इस नन्ही होनहार छात्रा  ने सिर्फ 7 साल 7 महीने की उम्र में कक्षा पांचवी पास कर ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे सुनकर शिक्षा जगत भी हैरान रह गया है।
इतिहास रचते हुए यह छात्रा बनी प्रदेश की सबसे कम उम्र में 5वीं पास करने वाली बच्ची, और वो भी  91% अंकों के साथ!
खास बात — मिली थी विशेष अनुमति

इस असाधारण उपलब्धि के पीछे सिर्फ मेहनत ही नहीं, बल्कि शिक्षा विभाग से ली गई विशेष अनुमति भी अहम रही। ज़िला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर के वी राव ने बच्ची की प्रतिभा  को पहचान कर दी परीक्षा में बैठने की विशेष अनुमति। नियमित अध्ययन और सीखने की जिज्ञासा को बनाए रखते हुए लैलूंगा जिला रायगढ़ का नाम पूरे छत्तीसगढ़ में रौशन किया है।


यूट्यूब पर भी छाई नन्ही गुरु!

सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, यह बच्ची आज YouTube चैनल के माध्यम से सभी विषयों पर लेक्चर देकर हजारों बच्चों को पढ़ा रही है।
कम उम्र में इतनी पकड़ और आत्मविश्वास—ये अपने आप में एक मिसाल बन चुका है।


वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी तक पहुंचे हुनर के चर्चे ~

इस होनहार की प्रतिभा का लोहा अब बड़े-बड़े लोग भी मान चुके हैं।
माननीय वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी द्वारा ओजस्वी चतुर्वेदी को विशेष मार्गदर्शन और आशीर्वाद भी मिल चुका है, जो इस उपलब्धि को और भी खास बना देता है।

बवाल सवाल — क्या अब बदलेगा शिक्षा का पैमाना?

पिता ने बनाया खुला आसमान प्रोजेक्ट ~
ओजस्वी चतुर्वेदी के पिता श्री जितेंद्र कुमार चतुर्वेदी व्याख्याता के पद पर लैलूंगा ब्लाक में कार्यरत है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री युवा केंद्र लैलूंगा के प्रभारी रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नया करने के लिए खुला आसमान प्रोजेक्ट बनाया गया है। इस प्रोजेक्ट में बच्चों की प्रतिभा और आई क्यू के आधार पर सीखने की प्रतिभा को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा ऐसा उनका मानना है। इस प्रोजेक्ट पर पहला प्रयोग अपनी बच्ची पर वह खुद कर रहे हैं। जिसका उदाहरण आप सबके सामने है। ओजस्वी चतुर्वेदी पिता जितेंद्र कुमार चतुर्वेदी वार्ड नंबर 2 जुनाडीह लैलूंगा के निवासी है।
ओजस्वी के पिताजी ने अपनी बेटी की सफलता शिक्षा विभाग को समर्पित की है और ऐसे ही प्रतिभाशाली बच्चों को आगे लाने के लिए प्रयास करने का निर्णय लिया है।


एक लाइन में कहानी

“नन्ही उम्र, बड़ा धमाका — 7 साल की बच्ची ने 5वीं पास कर पूरे छत्तीसगढ़ को कर दिया गौरवान्वित!”

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Festival Special Trains 2026 : दिवाली-दशहरा पर 102 फेरे लगाएगा रेलवे, 27 सितंबर से शुरू होगी टिकट बुकिंग

त्योहारी सीजन में यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत दशहरा और दिवाली के मौके पर घर लौटने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने राहत भरा...

CHHATTISGARH NEWS

Festival Special Trains 2026 : दिवाली-दशहरा पर 102 फेरे लगाएगा रेलवे, 27 सितंबर से शुरू होगी टिकट बुकिंग

त्योहारी सीजन में यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत दशहरा और दिवाली के मौके पर घर लौटने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने राहत भरा...

RAIGARH NEWS

Raigarh Operation Clean Hunt : ₹32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार

ऑपरेशन क्लीन हंट को मिली बड़ी सफलता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संचालित "ऑपरेशन क्लीन हंट" के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस...