“जनदर्शन में उठी आवाज… और 35 दिन में पहुंची मोटराइज्ड ट्राई सायकल!”



लैलूंगा में दिव्यांग हितग्राही विजय मिंज को मिला नया सहारा, समाज कल्याण विभाग की त्वरित पहल बनी मिसाल

लैलूंगा।
जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर “जनदर्शन” में उठाई गई मांग पर प्रशासन ने ऐसा एक्शन लिया कि अब यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। ग्राम भुइयापानी निवासी दिव्यांग हितग्राही विजय मिंज को आज दिनांक 07 मई 2026 को मोटराइज्ड ट्राई सायकल प्रदान की गई, जिससे उनके जीवन में नई रफ्तार आ गई है।

बताया गया कि दिनांक 02 अप्रैल 2026 को आयोजित जनदर्शन शिविर में विनोद मिंज पिता वैशाखु मिंज द्वारा दिव्यांगजन हेतु मोटराइज्ड ट्राई सायकल की मांग रखी गई थी। आवेदन मिलते ही समाज कल्याण विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही शुरू की और महज कुछ ही दिनों में सहायता उपलब्ध करा दी।

जनपद पंचायत लैलूंगा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनपद सीईओ श्रीमती प्रीति नायडू, कृष्णा यादव जिला मंत्री रायगढ़, सरपंच दिनेश भगत, पंचायत इंस्पेक्टर नन्द कुमार, सुमन कुमार, एम. साव सहित जनपद पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी की मौजूदगी में हितग्राही विजय मिंज को मोटराइज्ड ट्राई सायकल सौंपा गया।

इस सहायक उपकरण के मिलने से अब विजय मिंज को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही उनका दैनिक जीवन पहले की तुलना में अधिक सरल, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बन सकेगा।

क्षेत्र में इस पहल की जमकर सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि जब प्रशासन संवेदनशीलता और तत्परता से काम करे, तो जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचना संभव हो जाता है।

समाज कल्याण विभाग की यह पहल एक बार फिर यह संदेश दे रही है कि शासन दिव्यांगजनों के सम्मान, सुविधा और आत्मनिर्भरता को लेकर गंभीर और प्रतिबद्ध है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश-आंधी; अगले 24 घंटे के लिए वज्रपात अलर्ट

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम ने अचानक करवट ले ली। प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश...

CHHATTISGARH NEWS

CG – ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, 14 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

रायपुर। राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टे के बढ़ते नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने सट्टा सिंडिकेट...

RAIGARH NEWS

जनगणना-2027: घर-घर पहुंचकर किया जा रहा मकान सूचीकरण सर्वे

डिजिटल एप के माध्यम से 34 बिंदुओं पर एकत्रित हो रही सटीक जानकारीनागरिकों से सहयोग की अपील, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य पर प्रशासन का...