सुशासन तिहार : झगरपुर शिविर में महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा



सरकारी योजनाओं से सशक्त हो रहीं महिलाएं

रायगढ़, 6 मई 2026/ सुशासन तिहार के अंतर्गत लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झगरपुर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर केवल समस्याओं के समाधान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह महिलाओं की आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण का एक प्रभावी मंच बनकर उभरा। शिविर में स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉल आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे, जहां स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों ने बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया। आस्था स्व-सहायता समूह भेड़ीमुड़ा द्वारा तैयार आम का अचार, ज्योति स्व-सहायता समूह द्वारा मिक्चर तथा सलोनी एवं रोशनी स्व-सहायता समूह ग्राम पंचायत रेगड़ी द्वारा हल्दी, शुद्ध घी एवं बांस की टोकरी जैसे उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया गया। इन उत्पादों की गुणवत्ता और स्थानीय पहचान ने लोगों को विशेष रूप से आकर्षित किया, जिससे महिला समूहों को आय अर्जन का सशक्त माध्यम प्राप्त हुआ।  
          शिविर के दौरान आजीविका गतिविधियों से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाओं को सम्मान पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा और उन्हें आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिली। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को महतारी वंदन योजना, बिहान योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के माध्यम से आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। इन योजनाओं से प्रेरित होकर महिलाएं आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर अग्रसर हैं और अपने परिवार के साथ-साथ समाज में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिर्रा में होगा भव्य गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन (गुरुजनों का होगा सम्मान)

जांजगीर-चांपा *बिर्रा।* आषाढ़ पूर्णिमा के पावन अवसर पर संस्कार भारती जिला ईकाई सक्ती एवं गुरु घासीदास संगीत महाविद्यालय हसौद के संयुक्त तत्वावधान में नटराज...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

  रायगढ़ -रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 10.1 मिली मीटर औसत...