देशभर में अपराध 6% घटे: NCRB रिपोर्ट में राहत, महिलाओं और SC-ST के खिलाफ क्राइम में भी कमी

spot_img

रायपुर। एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट में देशभर में अपराध के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2024 में कुल अपराधों की संख्या 6 फीसदी कम हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 में जहां 62.41 लाख मामले दर्ज हुए थे, वहीं 2024 में यह आंकड़ा घटकर 58.85 लाख रह गया।

रिपोर्ट के अनुसार, अपराध दर यानी प्रति एक लाख आबादी पर दर्ज मामलों की संख्या में भी कमी आई है। 2023 में यह दर 448.3 थी, जो 2024 में घटकर 418.9 हो गई। इससे साफ संकेत मिलते हैं कि देश में कुल अपराध और अपराध दर दोनों में गिरावट आई है।

हत्या के मामलों में भी कमी दर्ज की गई है। साल 2024 में देशभर में 27,049 हत्या के केस दर्ज हुए, जो 2023 की तुलना में 2.4 फीसदी कम हैं। NCRB के मुताबिक हत्या के पीछे सबसे बड़ी वजह आपसी विवाद रही। इसके अलावा बदला, दुश्मनी और लालच जैसे कारण भी सामने आए।

महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है। 2024 में महिलाओं के खिलाफ 4.41 लाख मामले दर्ज हुए, जबकि 2023 में यह संख्या 4.48 लाख थी। महिलाओं के खिलाफ अपराध दर भी 66.2 से घटकर 64.6 हो गई।

अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के खिलाफ अपराधों में भी कमी देखने को मिली। SC वर्ग के खिलाफ अपराध के मामलों में 3.6 फीसदी की गिरावट आई है।

2024 में 55,698 मामले दर्ज हुए, जबकि 2023 में यह आंकड़ा 57,789 था। वहीं ST वर्ग के खिलाफ अपराधों में सबसे ज्यादा 23.1 फीसदी की कमी दर्ज की गई। 2024 में ऐसे 9,966 मामले सामने आए, जबकि एक साल पहले यह संख्या 12,960 थी।

रिपोर्ट में चोट और मारपीट से जुड़े मामलों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। ‘हर्ट’ श्रेणी के केस 6.36 लाख से घटकर 4.41 लाख रह गए, यानी इनमें 30 फीसदी से ज्यादा की कमी आई है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Festival Special Trains 2026 : दिवाली-दशहरा पर 102 फेरे लगाएगा रेलवे, 27 सितंबर से शुरू होगी टिकट बुकिंग

त्योहारी सीजन में यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत दशहरा और दिवाली के मौके पर घर लौटने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने राहत भरा...

CHHATTISGARH NEWS

Festival Special Trains 2026 : दिवाली-दशहरा पर 102 फेरे लगाएगा रेलवे, 27 सितंबर से शुरू होगी टिकट बुकिंग

त्योहारी सीजन में यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत दशहरा और दिवाली के मौके पर घर लौटने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने राहत भरा...

RAIGARH NEWS

Raigarh Operation Clean Hunt : ₹32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार

ऑपरेशन क्लीन हंट को मिली बड़ी सफलता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संचालित "ऑपरेशन क्लीन हंट" के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस...