रायगढ़ : पुसौर क्षेत्र में 1.92 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया भूमिपूजन-लोकार्पण

spot_img

गांवों का विकास सरकार की प्राथमिकता, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे सुविधाओं का लाभ : ओपी चौधरी

पुसौर। प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने शनिवार को पुसौर क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने 1 करोड़ 92 लाख 7 हजार रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

गांवों की जरूरतों से जुड़े हैं विकास कार्य
इन कार्यों में आंगनबाड़ी भवन, मंगल भवन, सामुदायिक भवन, सांस्कृतिक मंच, शासकीय विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष, खेल मैदान में अहाता एवं शेड निर्माण सहित अन्य विकास कार्य शामिल हैं। इन सुविधाओं से ग्रामीणों, विद्यार्थियों और बच्चों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

शिक्षा और सामाजिक सुविधाओं पर जोर
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि गांवों का विकास सरकार की प्राथमिकता है। विकास का वास्तविक लाभ तभी है, जब उसकी सुविधा गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी भवन बनने से बच्चों को बेहतर वातावरण मिलेगा, वहीं स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष बनने से विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए सुविधाओं का विस्तार होगा।

मंगल भवन और सामुदायिक भवन से बढ़ेंगी सुविधाएं
उन्होंने कहा कि मंगल भवन, सामुदायिक भवन और सांस्कृतिक मंच ग्रामीणों के सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए उपयोगी साबित होंगे। वहीं खेल मैदान में अहाता और शेड निर्माण से युवाओं एवं खिलाड़ियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा।

ग्रामीण विकास को बताया प्राथमिकता
वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि विकास योजनाओं का लाभ शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रभावी रूप से पहुंचे। पुसौर क्षेत्र में किए जा रहे ये विकास कार्य स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

पंचपारा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों और भाषण से गढ़ी विकसित भारत की तस्वीर

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान...

CHHATTISGARH NEWS

पंचपारा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों और भाषण से गढ़ी विकसित भारत की तस्वीर

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान...

RAIGARH NEWS

02 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ एवं नशीली दवाइयों का विधिवत नष्टीकरण

रायगढ़ के 16 NDPS प्रकरणों में जप्त 415.991 किलो गांजा एवं 637 नग प्रतिबंधित सिरप-टेबलेट नष्टरायगढ़, 2 अक्टूबर । पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार...