उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रदेशवासियों को दी हरेली की बधाई गौमाता और कृषि औजारों की पूजा-अर्चना कर अच्छी फसल व खुशहाली का कामना की

spot_img

बिलासपुर – उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज छत्तीसगढ़ के पहले त्योहार हरेली पारंपरिक तरीके से पूजा-पाठ कर मनाई। उन्होंने नवा रायपुर स्थित अपने शासकीय निवास मे गौमाता एवं कृषि औजारों नांगर, गैती, कुदारी इत्यादि की विधिवत पूजा-अर्चना की। घर के प्रवेश द्वार पर आरोग्य और हरियाली के प्रतीक नीम की डाली लगाई। उन्होंने हरेली पर ईश्वर से प्रदेश में अच्छी बारिश, खुशहाली और खेतों में लहलहाती फसल की कामना की।

उप मुख्यमंत्री साव ने प्रदेशवासियों को हरेली की बधाई देते हुए कहा कि हरेली छत्तीसगढ़ की माटी, खेती-किसानी और लोक संस्कृति से जुड़ा पर्व है। इसमें गेड़ी सहित छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं की झलक देखने को मिलती है। हरेली हमारी संस्कृति और ग्रामीण जीवन की आत्मीयता को दर्शाता है। यह पर्व प्रकृति और अन्नदाता के प्रति सम्मान का भाव भी प्रकट करता है। हमारी लोक परंपराएं और त्योहार हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं। इनका संरक्षण और संवर्धन हम सभी की जिम्मेदारी है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

पंचपारा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों और भाषण से गढ़ी विकसित भारत की तस्वीर

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान...

CHHATTISGARH NEWS

पंचपारा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों और भाषण से गढ़ी विकसित भारत की तस्वीर

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान...

RAIGARH NEWS

02 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ एवं नशीली दवाइयों का विधिवत नष्टीकरण

रायगढ़ के 16 NDPS प्रकरणों में जप्त 415.991 किलो गांजा एवं 637 नग प्रतिबंधित सिरप-टेबलेट नष्टरायगढ़, 2 अक्टूबर । पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार...