
कोरबा। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर वनवासी कल्याण आश्रम कोरबा के सदस्य श्रवण यादव ने समस्त जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।श्रवण यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने का दिन है। उन्होंने सभी जिलेवासियों से देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने में योगदान देने की अपील की।उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेवासियों के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हमारा देश निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़े, यही कामना है।







