WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

50000 रूपए दो नहीं तो जेल भेज दूंगा

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

50000 रूपए दो नहीं तो जेल भेज दूंगा

आबकारी विभाग की लगातार अड़ियल रवैया

सुकांत पांडे और विपिन पाठक के ऊपर लगे 30000 मांग का गंभीर आरोप…

विनय सिंह बलौदाबाजार

बलौदाबाजार भाटापारा जिले में लगातार आबकारी विभाग अपनी अड़ियल रवैया से हमेशा सुर्खियों में बना रहता है और आज भी आबकारी विभाग की इस तरह से रंगदारी और धमकाने जैसे कृत्य सामने आया है कि आज सुबह सुबह ही आबकारी विभाग के द्वारा चांटीपाली कसडोल निवासी कमल ओगरे के घर में दबिश दी गई जहां पर 1 लीटर कच्ची शराब तथा 7 पाव गोवा शराब मिली जिसमें कमल ओगरे को कार्यवाही हेतु आबकारी विभाग के द्वारा ऑफिस में ले जाया गया जहां पर उसे खूब मारपीट की गई तथा 50000 रूपए दो नहीं तो 7 लीटर का केस बना कर जेल भेज दूंगा कहने की बात सामने आई जिसमें डर के मारे और जेल जाने की बात को सुनकर कमल ओगरे के द्वारा उसे 30000 रूपए लाकर देने की बात कही और सुकांत पांडे तथा विपिन पाठक के द्वारा यह भी कहा जा रहा था कि चखने का केस बना दे क्या मगर सुकांत पांडे ने विपिन की बातों को सुनकर कहा कि नहीं इसके ऊपर हम लोग 34(1)क की कार्यवाही करेंगे और पैसा भी लेंगे उपरोक्त बातों की जानकारी सहायक आयुक्त आबकारी विभाग विकास गोस्वामी से की गई जिस पर उन्होंने तत्काल आवेदन देने की बात कही इसी तारम्य में भी आवेदक कमल ओगरे के द्वारा कलेक्टर रजत बंसल को भी आवेदन देते हुए कहा गया कि आबकारी विभाग के सुकांत पांडे तथा विपिन पाठक के द्वारा मुझे लगातार मारपीट और धमकी दी गई और जेल जाने की धमकी दिया और पैसे की मांग की गई इसलिए मैं बहुत ही हताहत हूं और अपने जमीन को गिरवी रख कर मैंने पैसा दिया और मैं अभी बहुत बेबस और लाचार हूं और हो सकता था कि मुझे अपनी वर्दी का धौस लगाकर जेल भी भेज देते इसलिए मैं आपके पास आया हूं इस प्रकार से कलेक्टर से मिलकर उन्होंने अपनी आवेदन के माध्यम से प्रतिक्रिया व्यक्त की।

आपकारी विभाग बनी रहती है हमेशा सुर्खियों में

बलौदाबाजार भाटापारा जिले में आबकारी विभाग हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है बीते हुए वर्षों में आबकारी मंत्री कवासी लखमा के जन्म दिवस के अवसर पर भी सुकांत पांडे का अड़ियल रवैया सामने आया था जिस पर उन्होंने 50 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित गोवा शराब की जब्ती बनाकर कार्यवाही की थी मगर उसी साथ में रहे महाराजो कार में भी 10 पेटी माल उस में डाल दिया गया और मीडिया के सामने में भी 40 पेटी गोवा शराब को दिखाकर प्रेस नोट भी बनवाया था जब मीडिया ने इस विषय पर जानकारी लेनी चाही तब आबकारी विभाग इधर-उधर ताल मटोल कर रहे थे मगर 50 पेटी का माल शो नहीं कर पाए और 10 पेटी माल को महराजो कार में रख दिए तथा उसमें भी एक प्रकरण को हवाला देते हुए दूसरा प्रकरण भी तैयार कर लिया था और कुछ दिन ही पूर्व मुख्यमंत्री से भेंट मुलाकात कार्यक्रम में भी एक जनपद सदस्य प्रतिनिधि से भी आबकारी विभाग के ऊपर बात कही गई तथा हाल ही दिनों में पलारी में हुए घटना को लेकर भी लगातार मारपीट की बात सामने आई जिसमें विपिन पाठक का नाम उजागर होते हुए दिख रहा था जिसमें विपिन पाठक के द्वारा लगातार घरों में दबिश दी जा रही थी और घरवालों को ताबड़तोड़ पिटाई धुलाई करते हुए नजर आए थे जिस पर भी सुर्खियों में आबकारी विभाग बनी रही इसी तरह लगातार कई सारे ऐसे मामले हैं जिनको पेपर में पढ़ने एवं टीवी में देखने को मिलते रहता है

बलौदा बाजार भाटापारा जिले में लगातार अत्यधिक मूल्य में बिकती है शराब

बलौदा बाजार भाटापारा जिले में लगातार आबकारी विभाग के संरक्षण पर लगातार 10-20 रूपए की अत्यधिक मूल्य से शराब बेची जाती है जिसका मीडिया के पास लगभग 20 वीडियो क्लिप पूरे जिले का उपलब्ध है और होली के दो-तीन दिन पूर्व से ही आज दिनांक तक अभी तक अत्यधिक मूल्य की कालाबाजारी लगातार जारी है जिसकी बातें भी लगातार सुर्खियों में और आबकारी विभाग में मौखिक में भी चर्चा करने को मिलती रहती है।

मेरे विभाग में आज आवेदन मिला है जिसमें मैं जांच करा लेता हूं अगर जांच में सही पाया जाता है तो जरूर कड़ी कार्यवाही होगी

विकास गोस्वामी
सहायक आयुक्त आबकारी अधिकारी

मुझे आवेदन प्राप्त हुआ है जिसमें मैं आबकारी विभाग को भेज देता हूं जांच उपरांत आगे कार्यवाही की जाएगी

रजत बंसल
कलेक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बारिश में भी खेतों तक पहुंचे कृषि अफसर! लैलूँगा के जौफुल धान ने खींचा संयुक्त संचालक का ध्यान, जैविक खेती से किसानों की आय...

लैलूंगा, रायगढ़ | 18 अगस्त 2026बारिश की झड़ी के बीच खेतों में उतरा कृषि विभाग का अमला! लैलूंगा क्षेत्र में सुगंधित जौफुल धान की...

CHHATTISGARH NEWS

बारिश में भी खेतों तक पहुंचे कृषि अफसर! लैलूँगा के जौफुल धान ने खींचा संयुक्त संचालक का ध्यान, जैविक खेती से किसानों की आय...

लैलूंगा, रायगढ़ | 18 अगस्त 2026बारिश की झड़ी के बीच खेतों में उतरा कृषि विभाग का अमला! लैलूंगा क्षेत्र में सुगंधित जौफुल धान की...

RAIGARH NEWS

बारिश में भी खेतों तक पहुंचे कृषि अफसर! लैलूँगा के जौफुल धान ने खींचा संयुक्त संचालक का ध्यान, जैविक खेती से किसानों की आय...

लैलूंगा, रायगढ़ | 18 अगस्त 2026बारिश की झड़ी के बीच खेतों में उतरा कृषि विभाग का अमला! लैलूंगा क्षेत्र में सुगंधित जौफुल धान की...