रात 2 बजे से सुबह 6 बजे तक ऐप और नेट बैंकिंग पर नहीं मिलेगी सुविधा, निर्धारित मेंटेनेंस के बाद सेवाएं होंगी बहाल
नई दिल्ली। HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना है। बैंक ने निर्धारित मेंटेनेंस के चलते 15 नवंबर को कुछ समय के लिए ऑनलाइन बैंकिंग की एक सुविधा अस्थायी रूप से बंद रखने का अलर्ट जारी किया है। इसका असर उन ग्राहकों पर पड़ेगा, जो बैंक के मोबाइल ऐप और नेट बैंकिंग के जरिए म्यूचुअल फंड से जुड़े काम करते हैं।
चार घंटे उपलब्ध नहीं रहेगा म्यूचुअल फंड टैब
बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 15 नवंबर को रात 2 बजे से सुबह 6 बजे तक HDFC बैंक ऐप और नेट बैंकिंग पर म्यूचुअल फंड टैब की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी। इस दौरान ग्राहक इस सेक्शन से जुड़े ऑनलाइन काम नहीं कर सकेंगे।
जरूरी काम पहले निपटाने की सलाह
बैंक की ओर से निर्धारित मेंटेनेंस पूरा होने के बाद सुविधा दोबारा उपलब्ध करा दी जाएगी। ऐसे में म्यूचुअल फंड से संबंधित जरूरी लेनदेन या अन्य काम करने वाले ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित डाउनटाइम से पहले अपने जरूरी कार्य पूरे कर लें।











