spot_img
spot_img

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के शहादत दिवस पर पूर्व सैनिक सम्मेलन आयोजित, कल्याणकारी योजनाओं और रोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी

spot_img
spot_img
spot_img

पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और शहीद परिवारों से अधिकारियों ने किया संवाद, सम्मेलन में 75 पूर्व सैनिक एवं आश्रित हुए शामिल

रायगढ़, 17 नवंबर 2026। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के शहादत दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर स्थित सृजन सभाकक्ष में पूर्व सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ के संचालक कमोडोर अजय सिंह बिसेन की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में रायगढ़ और सारंगढ़ जिले के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, आश्रितों एवं शहीद परिवारों से संवाद किया गया।

कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने पूर्व सैनिकों से की अपील

सम्मेलन को संबोधित करते हुए कमोडोर अजय सिंह बिसेन ने कहा कि सैनिक कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ सभी पात्र पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए उपलब्ध है। उन्होंने पूर्व सैनिकों से सैनिक कल्याण कार्यालय के नियमित संपर्क में रहने और व्हाट्सएप के माध्यम से भी जुड़े रहने की अपील की, ताकि नई योजनाओं की जानकारी समय पर मिल सके।

कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से मिलेंगे रोजगार के अवसर

कमोडोर बिसेन ने बताया कि राज्य शासन द्वारा कर्मचारी चयन आयोग का गठन किया गया है। इसके माध्यम से पूर्व सैनिक बेहतर रोजगार के अवसरों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने सशस्त्र सेना झंडा दिवस में भी सभी से बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने का आग्रह किया।

वेटरन्स डे आयोजन में शामिल होने का आह्वान

छत्तीसगढ़-ओडिशा सब एरिया रायपुर के कमांडर ब्रिगेडियर आर. शंकर ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी वेटरन्स डे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सैनिक परिवारों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

सैनिक कल्याण कार्यालय की गतिविधियों की दी जानकारी

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरिशचन्द्र तिवारी ने कार्यालय की कार्यप्रणाली, रूपरेखा और वर्तमान में संचालित विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

75 पूर्व सैनिक और आश्रित हुए शामिल

सम्मेलन में कर्नल मनीष पाण्डेय और कर्नल प्रवीण तेवतिया सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एनसीसी बटालियन के 26 कैडेट्स समेत 75 पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित तथा जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के कर्मचारी शामिल हुए। सम्मेलन के माध्यम से सैनिक परिवारों को कल्याणकारी योजनाओं, रोजगार के अवसरों और विभागीय गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अंडर-14 क्रिकेट में उम्र फर्जीवाड़ा, शैवल और प्रखर की बदली जन्मतिथि

बिलासपुर। शहर की जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में उम्र छिपाकर अधिक उम्र के खिलाड़ियों को मैदान में उतारने का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। स्कूल...

CHHATTISGARH NEWS

अंडर-14 क्रिकेट में उम्र फर्जीवाड़ा, शैवल और प्रखर की बदली जन्मतिथि

बिलासपुर। शहर की जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में उम्र छिपाकर अधिक उम्र के खिलाड़ियों को मैदान में उतारने का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। स्कूल...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात: गेजामुड़ा में लगातार दूसरे दिन कोतरारोड़ पुलिस की शराब रेड, दो आरोपी गिरफ्तार

दोनों आरोपियों से 12.250 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई। रायगढ़, 19 नवंबर 2026। जिले में अवैध शराब...