spot_img
spot_img

विवाह से पहले सिकल सेल जांच का संदेश दे रहे पंडित-पुरोहित, रायगढ़ में शुरू हुई अनूठी पहल

spot_img
spot_img
spot_img

8 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग, 1,464 मरीजों की पहचान; सभी को दी जा रही हाइड्रोक्सीयूरिया दवा

कुंडली मिलान के साथ स्वास्थ्य जांच की सलाह

रायगढ़ जिले में सिकल सेल रोग की रोकथाम और भावी पीढ़ी को इस बीमारी के जोखिम से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता की अनूठी पहल की है। इसके तहत विवाह संबंधी परामर्श देने वाले पंडितों और पुरोहितों को भी अभियान से जोड़ा गया है। अब वे कुंडली मिलान के साथ विवाह तय करने से पहले वर-वधू को सिकल सेल की जांच कराने और चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दे रहे हैं। इससे विवाह पूर्व स्वास्थ्य जांच का संदेश परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है।

लक्ष्य से अधिक लोगों की हुई स्क्रीनिंग

राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत जिले में जांच और उपचार का काम लगातार जारी है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में समय-समय पर जांच शिविर लगाए जा रहे हैं।

जिले में 7 लाख 82 हजार 127 लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके विरुद्ध 15 नवंबर 2026 तक 8 लाख 3 हजार 726 लोगों की जांच पूरी की जा चुकी है। इस तरह जिले ने लक्ष्य के मुकाबले 103 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है। जांच में 1,464 सिकल सेल मरीजों की पहचान हुई है, जिन्हें हाइड्रोक्सीयूरिया दवा दी जा रही है। वहीं, 16 हजार 966 लोगों को सिकल सेल वाहक के रूप में चिह्नित किया गया है।

विवाह पूर्व जांच और आनुवंशिक परामर्श पर जोर

स्वास्थ्य विभाग की जागरूकता बैठक में कुंडली मिलान करने वाले पंडितों और पुरोहितों को सिकल सेल रोग, इसकी जांच तथा आनुवंशिक परामर्श के महत्व की जानकारी दी गई थी। उन्हें बताया गया कि विवाह तय करने से पहले वर और वधू दोनों की सिकल सेल जांच कराना जरूरी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर विशेषज्ञों से परामर्श लेने से भविष्य में संतान के स्वास्थ्य से जुड़े संभावित जोखिमों को समझने और उचित निर्णय लेने में मदद मिलती है।

बैठक में जेनेटिक कार्ड के महत्व और उसकी गोपनीयता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। पंडितों एवं पुरोहितों से कहा गया कि जेनेटिक कार्ड को सम्मान के साथ देखा जाए और सिकल सेल रोग या वाहक होने की स्थिति में किसी तरह का भेदभाव न किया जाए। किसी भी प्रकार की शंका होने पर संबंधित व्यक्ति को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या काउंसलर से परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया जाए।

समय पर जांच से हो सकती है बीमारी की पहचान

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सिकल सेल एक आनुवंशिक रक्त संबंधी बीमारी है, जो माता-पिता से बच्चों में पहुंच सकती है। इस बीमारी में लाल रक्त कोशिकाओं का सामान्य गोल आकार बदलकर हंसिया जैसा हो जाता है। इससे रक्त प्रवाह प्रभावित होता है और शरीर के विभिन्न अंगों तक पर्याप्त ऑक्सीजन पहुंचने में परेशानी हो सकती है।

इसके प्रमुख लक्षणों में थकान, कमजोरी, हाथ-पैरों और जोड़ों में दर्द, बार-बार संक्रमण तथा आंखों और त्वचा में पीलापन शामिल हैं। उन्होंने लोगों से समय पर जांच कराने की अपील करते हुए बताया कि राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत स्क्रीनिंग के साथ बीमारी की पहचान, परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अंडर-14 क्रिकेट में उम्र फर्जीवाड़ा, शैवल और प्रखर की बदली जन्मतिथि

बिलासपुर। शहर की जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में उम्र छिपाकर अधिक उम्र के खिलाड़ियों को मैदान में उतारने का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। स्कूल...

CHHATTISGARH NEWS

अंडर-14 क्रिकेट में उम्र फर्जीवाड़ा, शैवल और प्रखर की बदली जन्मतिथि

बिलासपुर। शहर की जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में उम्र छिपाकर अधिक उम्र के खिलाड़ियों को मैदान में उतारने का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। स्कूल...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात: गेजामुड़ा में लगातार दूसरे दिन कोतरारोड़ पुलिस की शराब रेड, दो आरोपी गिरफ्तार

दोनों आरोपियों से 12.250 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई। रायगढ़, 19 नवंबर 2026। जिले में अवैध शराब...