spot_img
Friday, April 3, 2026
Friday, April 3, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

धरमजयगढ़ पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल….

● धरमजयगढ़ पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल….



इंटरनेट पर बाल यौन शोषण सामग्री सर्च करने और सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले हैं पुलिस की रडार में….

*रायगढ़*। धरमजयगढ़ पुलिस ने साइबर टिप लाइन आवेदन की जांच पर कार्यवाही करते हुए धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम आमापाली निवासी शुभम सोनी पिता गणेश प्रसाद सोनी उम्र 23 वर्ष निवासी को आईटी एक्ट के अपराध में गिरफ्तार कर कोर्ट पेश करने के बाद जेल दाखिल किया गया है ।

विदित हो कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बच्चों से संबंधित अश्लील कंटेंट की निगरानी भारत सरकार की एजेंसी एनसीआरबी द्वारा की जाती है । वर्ष 2000 में बने आईटी एक्ट की धारा 67(बी) के तहत चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े कंटेंट को सोशल मीडिया पर अपलोड करना, शेयर करना, इसे रिकॉर्ड करना या वेबसाइट पर ब्राउज करना भी अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे कंटेंट अपलोड करने वाले या सर्च करने वालों को ट्रैक कर कार्यवाही के लिए एजेंसी संबंधित राज्य के पुलिस मुख्यालय को ईमेल किया जाता है । इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय तकनीकी सेवा शाखा, नवा रायपुर से पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को प्राप्त साइबर टिप लाइन जांच-पड़ताल के लिए संबंधित थाना क्षेत्र धरमजयगढ़ प्रभारी को प्रेषित किया गया था ।

थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक अमित कुमार तिवारी द्वारा साइबर टिप लाइन के साथ प्राप्त हुए फोटो/विडिओ की जांच किए जिसमें अश्लील कंटेंट धारा 67 (B) आईटी एक्ट के तहत अपराध का पाए जाने पर मोबाइल नंबर 787952XXXX के धारक शुभम सोनी आमापाली के विरुद्ध 06 जनवरी को अपराध पंजीबद्ध किया गया और तत्काल आरोपी की पतासाजी किये जो फरार था । आज मुखबीर सूचना पर आरोपी को हिरासत में लिए आरोपी शुभम सोनी से पूछताछ करने पर उसने जून 2022 में सोशल मीडिया पर बच्चों से संबंधित अश्लील कंटेंट अपलोड करना स्वीकार किया । आरोपी शुभम सोनी से घटना में प्रयुक्त मोबाइल को जप्त कर आज आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल वारंट पर जिला जेल रायगढ़ दाखिल किया गया है । एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के सतत मार्गदर्शन में प्रकरण की जांच विवेचना एवं आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक अमित कुमार तिवारी, सहायक उप निरीक्षक अमृत मिंज, आरक्षक किशोर राठौर, पुष्पेंद्र सिदार, कमलेश्वर सिंह राठिया और महिला आरक्षक प्रियंका मिंज की अहम भूमिका रही है ।

रायगढ़ पुलिस की अपील है कि भूलकर भी इंटरनेट पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी के कंटेंट सर्च ना करें और न ही इससे संबंधित सामग्री किसी को भेजें, क्योंकि ऐसा करते ही आपका मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप भारत सरकार की एजेंसी द्वारा ट्रैक कर ली जाती है ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

‘मास्क के पीछे छिपे चेहरे’ बेनकाब 48 घंटे में डबल मर्डर केस का खुलासा

संभागी ब्यूरो सुखदेव आजाद जांजगीर-चांपा ग्राम खपरी में हुए सनसनीखेज बुजुर्ग दंपत्ति हत्याकांड का जांजगीर-चांपा पुलिस ने मात्र 48 घंटे के भीतर पर्दाफाश करते...
Latest
‘मास्क के पीछे छिपे चेहरे’ बेनकाब 48 घंटे में डबल मर्डर केस का खुलासा खारुन नदी पर 4.81 करोड़ की पुलिया को मिली मंजूरी, गमेकेला –कुंजारा की दूरी अब हो... जन औषधि योजना गरीबों के लिए संजीवनी साबित हो रही पहल आरोग्य जशपुर अभियान: सुदूर वनांचल में स्वास्थ्य क्रांति, नवाचार और सुविधाओं से ब... महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्र... वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से... महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काले जैन रत्न अलंकरण से सम्मानित कुंवरगढ़ महोत्सव में छत्तीसगढ़ी कला-संस्कृति की धूम, कलाकारों की प्रस्तुतियों पर... ब्रेकिंग न्यूज़ : लैलूँगा जनपद में 'सत्यनारायण की कथा' से भी पावन है 'कमीशन' की म...