खरसिया में पुलिस की शराब रेड कार्रवाई : खंतीपार में 7 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

spot_img

खरसिया में पुलिस की शराब रेड कार्रवाई: खंतीपार में 7 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

      

हीरालाल राठिया लैलूंगा

20 नवबंर, रायगढ़ ।  कल चौकी प्रभारी संजय नाग और उनकी टीम ने खंतीपार खरसिया में मुखबिर की सूचना पर शराब के खिलाफ शराब रेड कार्रवाई की। पुलिस को जानकारी मिली थी कि खंतीपार का माखन चौहान अपने घर के बाहर अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। 
    सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने माखन चौहान को उसके घर के पास से पकड़ लिया, जहां एक प्लास्टिक बोरी में चार प्लास्टिक बोतल में कुल 7 लीटर कच्ची महुआ शराब पाई गई। आरोपी ने शराब को बिक्री के लिए रखा होने की बात स्वीकार की। 
       आरोपी माखन चौहान (50 वर्ष), निवासी खंतीपार वार्ड 8, खरसिया के खिलाफ चौकी खरसिया में आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
           इस रेड कार्रवाई में चौकी प्रभारी संजय नाग के साथ सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार पटेल, प्रधान आरक्षक शंकर क्षत्रिय, मनोज मरावी, अनंत तिवारी, आरक्षक कीर्ति सिदार, सोहन लाल यादव और महिला आरक्षक रंजीता चौहान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए अपनी मुहिम को और तेज करने का संकल्प लिया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

पंचपारा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों और भाषण से गढ़ी विकसित भारत की तस्वीर

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान...

CHHATTISGARH NEWS

पंचपारा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों और भाषण से गढ़ी विकसित भारत की तस्वीर

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान...

RAIGARH NEWS

02 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ एवं नशीली दवाइयों का विधिवत नष्टीकरण

रायगढ़ के 16 NDPS प्रकरणों में जप्त 415.991 किलो गांजा एवं 637 नग प्रतिबंधित सिरप-टेबलेट नष्टरायगढ़, 2 अक्टूबर । पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार...